Hariyali Teej 2023: हरियाली पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं

Hariyali Teej 2023 : इस बार हरियाली तीज का पावन पर्व 19 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा। ये दिन शिव-गौरी को समर्पित है। इस दिन विवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार कर भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा करती है। और कर अपने सुहाग की लंबी आयु और परिवार की सुख समृद्धि की कामना करती है।

इस साल हरियाली तीज बहुत खास है क्योंकि इस दिन 4 शुभ योग का संयोग बन रहा है। इस दिन शिव मंदिर या घर में भी पूजन किया जा सकता है। आइए जानते हैं हरियाली तीज के शुभ योग, मुहूर्त, मंत्र और घर में पूजा की सही विधि।

हरियाली तीज 2023 पूजा का मुहूर्त


श्रावण शुक्ल तृतीया आरम्भ – 18 अगस्त 2023, रात 08 बजकर 01

श्रावण शुक्ल तृतीया समापन – 19 अगस्त 2023, रात 10 बजकर 19

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:50 – सुबह 05:35

सुबह का मुहूर्त – सुबह 07:30 मिनट से 09:08

दोपहर का मुहूर्त – दोपहर 12:25 – शाम 05:28

राहुकाल – सुबह 09:31 – सुबह 11:07 (राहुकाल में पूजा न करें)

हरियाली तीज पर 5 शुभ योग का संयोग

सिद्ध योग – 18 अगस्त 2023, रात 08.28 – 19 अगस्त 2023, रात 09.19

साध्य योग – 19 अगस्त 2023, रात 09:19 – 20 अगस्त 2023, रात 09:59

हरियाली तीज पर महिलाएं क्यों रखती है व्रत

हरियाली तीज पर स्त्रियां पति की लंबी उम्र और मनचाहा वर पाने के लिए निर्जला व्रत रखती हैं
हरे रंग की साड़ी, हरी चूडिय़ां, लहरिया पहनकर शिव-गौरी की पूजा-अर्चना करती हैं.
हरियाली तीज पर सहेलियों संग झूला झूलने की परंपरा है, इसके साथ ही महिलाएं सावन और तीज के गीत गाकर ये त्योहार मनाती हैं.
इस दिन मेहंदी लगाने का विधान है, इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उदेश्य आप तक जानकारी पहुंचना है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Related Articles

Back to top button