Today rashifal: क्या आपके भाग्य के खुलेंगे दरवाजे,जानें मेष से लेकर के मीन तक का राशिफल

Today rashifal: राशिफल के अनुसार आज हर राशियों के लिए महत्वपूर्ण दिन होगा। आज कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके ऊपर मां महालक्ष्मी की कृपा बने रहेगी । साथ ही कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें आज इस क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइये जानते हैं दिनांक 17 अगस्त 2023 गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज आप स्वास्थ्य के चलते कुछ मानसिक तनाव में रहेंगे। खानपान पर नियंत्रण रखें व अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम आदि का उपयोग करें। आज कोई नया काम शुरू ना करें, नुकसान का योग बन रहे हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। कोई पुराना विवाद फिर से आपके सामने आ सकता है, जिस कारण आप विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपके पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। आज कोई बड़ा निवेश न करें। पत्नी या बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद सामने आएगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। साथ ही मूवी आदि भी देख सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा ऑफर आज आपको मिल सकता है। साथ ही अपने मित्रों और ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)\

आज आप प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका लाभ आगामी समय में आपको दिखाई देगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आप किसी नए कार्य का शुरुआत कर सकते हैं। परिवार बच्चों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आज आपको कोई बड़ा पद दायित्व मिल सकता है, जिस कारण आपका सम्मान बढ़ेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी वर्ग से विरोध की स्थिति निर्मित होगी, जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में लॉस हो सकता है। माता पिता और पत्नी में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इस कारण वाद विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

किसी विशिष्ट कार्य का दायित्व आज आपको मिल सकता है। परंतु आपके विरोधी कार्य को बिगड़ने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा सहयोग आज आपको मिलने वाला है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का योग बनेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आप कोई नया वाहन या मकान खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में चल रही गिरावट से आज आपको निजात मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको नया क्षेत्र प्राप्त हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आप कुछ परेशानियों से घिर सकते हैं। किसी पुराने विवाद के कारण आपको न्यायालय पक्ष में जाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कुछ गिरावट की स्थिति महसूस होगी। साथ ही परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप किसी नए कार्य की योजना पर काम कर सकते हैं। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से आप दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह हैं। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज के दिन आपके किसी संबंधी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी बड़े काम से आप हाथ धो बैठेंगे। परिवार में कलह हो सकती है। जिस कारण मन अशांत रहेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है,।

 

Related Articles

Back to top button