Viral News : मंडप से दुल्हन को छोड़ भाग निकला दूल्हा तो ससुर ने ही रचा ली अपनी बहु से शादी, इस वजह से लेना पड़ा ये फैसला

Viral News : शादी के दिन कोई न कोई तमाशा तो होता ही रहता है लेकिन क्या हो की शादी के दिन मंडप से ही दूल्हा अपनी दुल्हन को छोड़कर भाग जाए। ऐसा ही कुछ दिनों पहले इंडोनेशिया (Indonesia Bride Marry Father in Law) की एक शहर में हुआ जहां दूल्हा अपने दुल्हन को छोड़कर भाग गया। यह मामला ऑडिटी सेंट्रल न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया के साउथ हलमाहेरा में स्थित जायकोटामो गांव का है। यहां एक महिला की शादी उस लड़के से थी जिसके साथ वो लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थी। इंडोनेशिया की मीडिया में महिला को सिर्फ SA नाम से संबोधित किया जा रहा है।

होने वाली बहू से कर ली शादी

Viral News : बता दें कि बीते 29 अगस्त को उसकी और उसके प्रेमी की शादी होनी थी पर उसी दिन दूल्हा, सब कुछ छोड़छाड़ कर भाग निकला. शादी के दिन दूल्हे का गायब होना हैरान करने वाला था। लड़के के भाग जाने से लड़कीवालों को भी अपनी बेटी के भविष्य की चिंता होने वाली थी। जब लड़केवाले, दूल्हे की ऐसी हरकत से मुंह छुपाने पर मजबूर हो गए, तब दूल्हे के पिता आगे आए और उन्होंने स्थित को संभाल लिया। उन्होंने खुद दूल्हन से, यानी अपनी होने वाली बहू से शादी कर ली.

इस वजह से ससुर ने लिया शादी का फैसला

Viral News : दुल्हन के होने वाले ससुर ने यह फैसला इसलिए लिया क्युकी लड़कीवालों ने शादी की तैयारियों के लिए 25 मिलीयन इंडोनेशियाई रुपिया ( भारतीय रपये में 1. 35 लाख ) से ज्यादा रुपये खर्च कर दिए थे। उनके लिए ये बहुत महंगी शादी थी इस वजह से वो उसे कैंसिल नहीं करना चाहते थे। इसलिए ससुर ने खुद अपनी जिम्मेदारी समझते हुए दुल्हन से शादी कर ली। इंडोनेशिया के सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हो रही है और लोग दूल्हा-ससुर का मजाक बना रहे हैं।

Related Articles

Back to top button