Today Horoscope (21 November 2023) : आज इन राशियों के किस्मत का खुलेगा ताला तो इन्हें मिलेगी बड़ी खुशखबरी, जानें आज सभी राशियों के राशिफल

Today Horoscope 21 November 2023 : आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर गोपाष्टमी मनाई जाती है। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य और मंगल के राशि परिवर्तन के चलते आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं आज का राशिफल
मेष (Aries Today Horoscope 21 November 2023)
आज का दिन आप कोई नया कार्य प्लान कर सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में आपको कुछ गिरावट महसूस होगी। किसी कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है, जिससे आगामी समय में आपको लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में आपसी सामंजस्य की कमी दिखाई पड़ेगी। पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है।

वृषभ (Taurus Today Horoscope 21 November 2023)
आज के दिन आप अपने जीवन में कोई विशेष निर्णय ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज कोई नया सत्र आप शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक मदद मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में लोग आपको मान-सम्मान देंगे। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मिथुन (Gemini Today Horoscope 21 November 2023)
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कोई बड़ा डिसीजन अपने में ले सकते हैं, जिसमें परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई साझेदारी होगी। कोई नया बड़ा काम मिल सकता है। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं।

कर्क (Cancer Today Horoscope 21 November 2023)
आज आप सोचे हुए कार्य को पूर्ण करने के लिए तत्पर दिखाई देंगे। व्यापार क्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन आज आप कर सकते हैं, जिसका आगामी समय में आपको लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सामाजिक तौर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

सिंह (Leo Today Horoscope 21 November 2023)
आज का दिन अत्यधिक भागदौड़ वाला रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे। इस कारण स्वास्थ्य में भी कुछ गिरावट महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगी वर्ग के कारण बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। परिवार में सभी से संबंध ठीक करने का प्रयास करें।

कन्या (Virgo Today Horoscope 21 November 2023)
आज का दिन आपको लाभ देने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में अपने मित्रों रिश्तेदारों का आर्थिक सहयोग मिलेगा। आप कोई बड़ा निर्णय कार्यक्षेत्र में ले सकते हैं, जिससे आगामी समय में लाभ होगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पत्नी अनुकूल रहेंगी। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी।

तुला (Libra Today Horoscope 21 November 2023)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परीक्षा आदि के परिणाम आपके पक्ष में आएंगे, जिस कारण मन खुश रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा निवेश प्रॉपर्टी आदि में आज आप कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक (Libra Today Horoscope 21 November 2023)
आज आपका बहुत दिन पुराना कार्य बनने से आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है। नौकरी व्यापार में लोग आपका सहयोग करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। कोई नया वाहन आदि आज आप खरीद सकते हैं।

धनु (Sagittarius Today Horoscope 21 November 2023)
आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। किसी कार्य विशेष को लेकर लंबी यात्रा आदि पर जाना पड़ सकता है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, नहीं तो चोट लग सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार आदि में आज बड़ा जोखिम न उठाएं। कोई बड़ा लेन देन न करें व बड़ी राशि उधार के रूप में किसी को ना दें। परिवार के लोगों से संबंध मधुर रखें। वाणी पर संयम रखें।

मकर (Capricorn Today Horoscope 21 November 2023)
आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा लग सकता है। कोई नया वाहन आदि आज ना खरीदें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कुंभ (Aquarius Today Horoscope 21 November 2023)
आज आपका कोई पुराना विवाद समाप्त होगा। व्यर्थ का मनमुटाव जो चल रहा था परिवार में वह खत्म होता दिखाई देगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बहुत दिन से कर रहे नौकरी के प्रयास में आज आपको सफलता मिलेगी। कोई नूतन मकान आज आप खरीद सकते हैं।

मीन (Pisces Today Horoscope 21 November 2023)
आज आप ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। साथ ही कोई नई खुशखबरी आपको मिल सकती है। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई कार्य योजना आज बन सकती है। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।