Today Horoscope 20 November 2023 : आज इन राशियों के किस्मत का खुलेगा ताला तो इन्हें मिलेगी बड़ी खुशखबरी, जानें आज सभी राशियों के राशिफल

Today Horoscope 20 November 2023 : आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर गोपाष्टमी मनाई जाती है। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य और मंगल के राशि परिवर्तन के चलते आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष (Aries Today Horoscope 20 November 2023)

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए कार्यों में आज सफलता प्राप्त होगी। आप किसी लंबी यात्रा पर काम के सिलसिले में जा सकते हैं। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। आपसी मतभेद दूर होकर खुशनुमा माहौल परिवार में आप महसूस करेंगे।

Horoscope Today
Horoscope Today

वृषभ  (Taurus Today Horoscope 20 November 2023)

आज स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग आपके बनते कार्य में अड़चन पैदा कर सकता है। परिवार में पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

Horoscope Today
Horoscope Today

मिथुन (Gemini Today Horoscope 20 November 2023)

आज का दिन आपका अत्यधिक भागदौड़ वाला रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण शारीरिक रूप से थकावट महसूस कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आपके पार्टनर आपको धोखा दे सकते हैं। कोई नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छे से सोच विचार लें। परिवार में पत्नी और बच्चों का किसी से विवाद हो सकता है।

Horoscope Today
Horoscope Today

कर्क  (Cancer Today Horoscope 20 November 2023)

आज आप किसी बड़े फंक्शन में जा सकते हैं। जहां आपके व्यक्तित्व को सम्मानित किया जा सकता है। आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। वाणी पर संयम रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में न उलझें। परिवार में बच्चों की पढ़ाई को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

Horoscope Today
Horoscope Today

सिंह  (Leo Today Horoscope 20 November 2023)

आज का दिन आपका खुशमिजाज रहने वाला है। कोई सुखद समाचार आज आपको मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आप किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं में आज बड़ी राहत मिलेगी। पत्नी से चल रहा मतभेद दूर होंगे। आज वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें।

Horoscope Today
Horoscope Today

कन्या  (Virgo Today Horoscope 20 November 2023)

आज का दिन थोड़ा संभल कर चलें। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जान लें। किसी भी व्यक्ति की बातों में ना आएं, नहीं तो आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में चल रहे मतभेद आज दूर होंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा।

Horoscope Today
Horoscope Today

तुला (Libra Today Horoscope 20 November 2023)

आज का दिन कोई नया वाहन खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। साथ ही प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने का मन आपका बन सकता है। आज किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार देना आपके लिए हानिकारक रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने आज आप जा सकते हैं।

Horoscope Today
Horoscope Today

वृश्चिक (Libra Today Horoscope 20 November 2023)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी राहत लेकर आने वाला है। न्यायालय पक्ष में चल रहे वाद- विवाद में आपको विजय मिलेगी। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व कायम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी पार्टनरशिप में आप सहभागी हो सकते हैं। पत्नी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी।

Horoscope Today
Horoscope Today

धनु  (Sagittarius Today Horoscope 20 November 2023)

आज का दिन आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आदि में अपने सामान की रक्षा करें। साथ ही वाहन आदि के प्रयोग में सतर्कता रखें। आज आपको कहीं से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति में आज आपको अपना अधिकार मिल सकता है। परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आप वाद-विवाद से दूर रहें।

Horoscope Today
Horoscope Today

मकर  (Capricorn Today Horoscope 20 November 2023)

आज का दिन आपका बड़ा उलझा रहेगा। आप किसी पारिवारिक वाद-विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक गिरावट महसूस होगी, जिस कारण मानसिक चिंता बनी रहेगी। आज आप पत्नी और बच्चों को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

Today Horoscope (11 October 2023)
Today Horoscope (11 October 2023)

कुंभ  (Aquarius Today Horoscope 20 November 2023)

आज आप कानूनी शिकंजे में फंस सकते हैं। आज का दिन व्यापार-व्यवसाय में विरोधी आपके काम को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। आज आपके बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ परेशानी महसूस होगी। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से आज बच्चे पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

Today Horoscope
Today Horoscope

मीन  (Pisces Today Horoscope 20 November 2023)

आज व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। कहीं से पुराना रुका हुआ धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप डील हो सकती है, जिससे आर्थिक स्रोत के नए रास्ते बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।

Today Horoscope
Today Horoscope

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।

 

Read More : – कौन हैं Prasidh Krishna? जिन्हें Hardik Pandya के बाहर होने पर मिली World Cup में पहली बार जगह

Related Articles

Back to top button