MS Dhoni Viral Video: फैंस के साथ धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल, लोग कर रहें उनके सादगी की तारीफ

MS Dhoni Viral Video: महेंद्र सिंह धोनी को कौन नहीं जनता। धोनी शुरू से ही अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते है। कई बार उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। धोनी ने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीता। ऐसे ही धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे महेंद्र सिंह धोनी कार में बैठे हुए फैंस के साथ बात करते हुए दिखाई दे रहे है। बता दें कि आईपीएल सीजन खत्म होने के ठीक बाद धोनी ने अपने घुटने का ऑपरेशन कराया था और इस समय वह रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
MS Dhoni Viral Video: इससे पहले भी MS Dhoni को रांची में कई बार घूमते हुए देखा गया। और उनका वीडियो काफी वायरल होता रहता है। इसी बीच जब वह पिछले हफ्ते विंटेज कार पोनटाइक फायरबर्ड (1973) चलाते दिखे तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। अब धोनी का एक फैन के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह उससे बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमे धोनी अपनी कार में बैठे हुए हैं। वहीं जब बाइक पर सवार 2 फैंस ने उनकी विक्ट्री साइन के साथ फोटो खींचने का आग्रह किया तो धोनी ने तुरंत उनकी बात मान ली। धोनी इस दौरान कार की पैसेंजर सीट पर बैठे हुए थे।
देखें वीडियो…