Ramayana: TV पर एक बार फिर दिखेगी भगवान श्रीराम की अमर गाथा, इस दिन से शुरू होगा शो

Ramayan: भगवान श्रीराम की अमर गाथा एक बार फिर टीवी पर आने वाली है। भगवान राम की कथा को अलग-अलग शोज के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया गया है। अलग-अलग शो में श्रीराम के जीवन उनके बेटों लव-कुश के बारे में बताया गया और राम की कहानी को दर्शाया गया। हालांकि, अब तक कोई भी कहानी वह प्रभाव नहीं छोड़ पाई, जो 1987 में आई रामानंद सागर की रामायण ने छोड़ा था। उसमें अरुण गोविल द्वारा निभाया गया ‘श्रीराम’ और दीपिका चिखलिया का माता ‘सीता’ का किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है।
फिर TV पर लौट रही है ‘रामायण’
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने हाल ही में अपने नए पौराणिक शो ‘श्रीमद रामायण’ की घोषणा की है। ये शो जनवरी 2024 से टेलीविजन पर प्रसारित होगा, जिसकी एक झलक मेकर्स ने फैंस के साथ शेयर कर दी है। स्वास्तिक प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस शो के टीजर में मेकर्स ने ‘राम की नगरी’ अयोध्या की एक झलक दिखाई है।
भगवान राम का किरदार पर अभी सस्पेंस
https://www.instagram.com/reel/Cv7mUXProsD/?utm_source=ig_web_copy_link
इसके अलावा इसमें बिना राम के किरदार को रिवील किये हुए मेकर्स ने भगवान श्रीराम की एक छवि दिखाई है। प्रोमो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “संस्कृति का गौरव, संस्कारों का शिखर, भक्ति का महामंत्र, श्रीराम की कथा, श्रीमद रामायण जल्द आ रहा है”। मेकर्स ने शो के साथ ही फैंस से ये भी वादा किया कि वह उन्हें एक प्राचीन आध्यात्मिक युग की तरफ इस शो के जरिये ले जाएंगे ।
‘श्रीमद रामायण’ की झलक देखकर उत्सुक हुए फैंस
श्रीमद रामायण की पहली झलक देखकर सोशल मीडिया पर फैंस खुशी से झूम उठे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “इसका इंतजार है। पिछले कुछ महीनों में सोनी टीवी कई अच्छे शोज लेकर आया है। बहुत ही उत्सुक हैं”। दूसरे यूजर ने लिखा, “मेरे साई के बाद एक माइथोलॉजिकल शो के साथ ये सोनी टीवी ने अच्छी शुरुआत की है। जय श्रीराम”।
अन्य यूजर ने लिखा, “महाभारत, बाल कृष्णा, लव कुश और अब रामायण”। सोशल मीडिया पर फैंस ‘श्रीमद रामायण’ के बारे में जानने के बाद उत्सुक हो उठे हैं। हालांकि, शो में कौन-कौन से सितारे किस किरदार में नजर आएंगे मेकर्स ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है।