Raipur News: रायपुर के सेंट्रल जेल में अचानक कैदी की हुई मौत, इस मामले में पुलिस ने किया था गिरफ्तार 

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां के सेंट्रल जेल में एक कैदी की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैदी जेल में बेहोश होकर गिरा था। मृतक कैदी का नाम पवन राय था जो कि बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, घटना गंज थाना का है। जेल प्रशासन की सूचना के बाद गंज थाना पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। जिसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई।

3 साल पहले एनडीपीएस मामले में गया था जेल 

Raipur News: जानकारी के अनुसार 3 साल पहले एनडीपीएस मामले में वह जेल गया था। उसके पास गांजा मिला था। इसके बाद वह रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था। गुरुवार को वह अचानक से जेल में गिर गया। उसके बाद उसे जेल के अस्पताल में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button