Street Food : 100 किलो वजन का गोल्ड प्लेटेड बर्गर बनाकर , दर्ज करवाया रिकॉर्ड

Street Food : खाने को लेकर हॉटल , रेस्टोरेंट , खाने को लेकर कभी सबसे बड़ा पिज़्ज़ा तो कभी , सबसे बड़ा डोसा जैसे रिकॉर्ड बना रहे है इसी कड़ी में पांच सितारा वाला हॉटल ग्रांड मर्क्यूर जो आगरा शहर की है | किताब में अपना नाम दर्ज करा लिया है | हॉटल ने दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड प्लेटेड बर्गर बनाया और एक नया रिकॉर्ड दर्ज कराया है |

वजन लगभग 100 किलो

Street Food : होटल के द्वारा दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड प्लेटेड बर्गर बनाया गया है, जिसका वजन लगभग 100 किलो है। खास बात यह है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जिस तरह से मोटे अनाज को इस्तेमाल करने की बात कही जा रही है, इस बर्गर में भी ज्यादातर मोटे अनाज का इस्तेमाल किया गया है।

बर्गर पर सोने की बर्ख का इस्तेमाल

Street Food : इस बर्गर पर सोने की बर्ख का इस्तेमाल किया गया है। जो कि पूरा सोने से बना लगता है। इसको बनाने के लिए देश के फेमस बर्गर चाचू के नाम से प्रसिद्ध शरणदीप सिंह को बुलाया गया। शरनदीप सिंह और होटल के स्टाफ की लगन से 100 किलो का गोल्ड बर्गर तैयार किया गया।

गोल्ड बर्गर बनाने का मुख्य उद्देश

Street Food : जनरल मैनेजर विवेक महाजन बताते है कि हमारा मोटे अनाज से गोल्ड बर्गर बनाने का मुख्य उद्देश था कि लोग मोटे अनाज को लेकर जागरूक हो, अपने घर में भी ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाज का इस्तेमाल करे। मुझे लगता है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड बर्गर होगा जो कि मोटे अनाज से बन कर तैयार किया गया है। जिसका वजन ही लगभग 100 किलो है। इस बर्गर को बनाने के बाद शहर के सैकड़ो बच्चों को खिलाया गया। बर्गर खा कर बच्चो के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी।

Related Articles

Back to top button