Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने रच दिया इतिहास, आज तक कोई बॉलीवुड स्टार्स नहीं कर पाया ये

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की पठान (Pathaan) फिल्म के सक्सेस के बाद अब हर किसी की नजर उनकी अपकमिंग फिल्म जवान (Jawan) पर टिकी है। इस मूवी का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बीच इस मूवी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जिसे जानने के बाद फिल्म के फैंस का उत्साह सांतवे आसमान पर पहुंचने वाला है।
दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर रिलीज होगी ‘जवान’

Shah Rukh Khan: जानकारी के मुताबिक सुपरस्टार शाहरुख खान नया इतिहास रचने वाले है। ‘जवान’ को निर्माता-निर्देशक दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर रिलीज करने की तैयारी में हैं। ‘जवान’ को जर्मनी स्थित लिओनबर्ग की आईमैक्स स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। ये स्क्रीन 125 फीट चौड़ी और 72 फीट लंबी स्क्रीन है। जो दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन मानी जाती है। जो रेगुलर स्क्रीन से कहीं ज्यादा बड़ी है। इस स्क्रीन को ट्रंपलास्ट नाम दिया गया है। जिसे 6 दिसंबर 2022 के दिन इंस्टॉल किया गया था। इस स्क्रीन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड्स तक में दर्ज है। सुनने में आया है कि ये शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर मूवी जवान यहां रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनेगी।
पहली बार शाहरुख खान और नयनतारा दिखेंगे साथ
Shah Rukh Khan: दिलचस्प बात ये है कि इस मूवी में एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आने वाली हैं। तमिल सिनेमा की लेडी सुपरस्टार का टैग हासिल कर चुकी अदाकारा नयनतारा की ये पहली बॉलीवुड मूवी है। इस मूवी में अदाकारा पहली बार सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली है। ये सिनेप्रेमियों के लिए भी एक बड़ी बात है। साथ ही शाहरुख खान पहली बार निर्देशक एटली कुमार के साथ काम कर रहे हैं।
