Bigg Boss 17 में धमाल मचायेंगी बोल्डनेस में उर्फी कोभी पीछे छोड़ने वाली रामानंद सागर की परपोती Sakshi Chopra

Bigg Boss 17: साक्षी चोपड़ा ग्रैंड एंट्री ले सकती हैं बिग बॉस 17 में । मेकर्स ने बोल्डनेस में उर्फी कोभी पीछे छोड़ने वाली साक्षी को अप्रोच किया है।
Bigg Boss 17: सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 खत्म हो गया है। इस शो को एल्विश यादव ने जीता, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वहीं, अब बिग बॉस के मेकर्स सीजन 17 में जुट गए हैं। बिग बॉस 17 जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसके लिए मेकर्स कई सेलेब्स को अप्रोच कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब तक बिग बॉस ओटीटी 2 के अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे का नाम सीजन 17 के लिए सामने आया है। वहीं, अब दावा है कि इस शो में रामानंद सागर की परपोती सोक्षी चोपड़ा (Sakshi Chopra) भी तहलका मचा सकती हैं।
