Sahara founder Subrata Roy passes away : सुब्रत रॉय की मौत के बाद क्या सहारा के लाखों निवेशकों को वापस मिलेगा पैसा ? यहां जानिए सवाल का जवाब

Sahara founder Subrata Roy passes away : सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय ( Sahara owner ) का मंगलवार यानि कल देर रात मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बता दें कि 75 साल के सुब्रत रॉय देश के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया के फाउंडर थे। सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अररिया में हुआ था। उन्होंने गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद बिजनेस की शुरुआत गोरखपुर से ही की थी। 1992 में सहारा ग्रुप ने राष्ट्रीय सहारा नाम का अखबार निकाला. साथ ही कंपनी ने सहारा टीवी नाम से टीवी चैनल शुरू किया था। सहारा ग्रुप मीडिया, रियल एस्टेट, फाइनेंस सहित कई सेक्टर में काम करती हैं। सहाराश्री के निधन के बाद सहारा के लाखों निवेशकों के मन में बस एक ही सवाल उठ रहा है कि अब उनके पैसों का क्या होगा? क्या सहारा में फंसा पैसा उन्हें अब मिल पाएगा? सुब्रत रॉय सहारा की मौत के बाद क्या उनका पैसा भी डूब जाएगा? क्या निवेशकों के पैसों का क्या होगा?
अब क्या होगा सहारा के निवेशकों का?

Sahara founder Subrata Roy passes away : सहारा इंडिया के मुखिया सहाराश्री सुब्रत रॉय के निधन के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि अब उनके पैसों का क्या होगा? अब क्या उन्हें निवेश की गई राशि का रिफंड मिलेगा? आपको बता दें कि सुब्रत रॉय सहारा के निधन से रिफंड की प्रक्रिय प्रभावित नहीं होगी। केंद्र सरकार ने हाल ही में सहारा के निवेशकों को उनका डूबा पैसा वापस दिलाने के लिए पोर्टल लॉन्च किया है, जिसकी मदद से सहारा निवेशकों को उनकी निवेश की गई राशि वापस दी जा रही है। केंद्र सरकार ने कुछ महीने पहले ही सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किया गया था। सहाराश्री की मौत से इस रिफंड प्रोसेस पर कोई असर नहीं होगा।
पोर्टल के जरिए वापस मिलेगा जमा पैसा
Sahara founder Subrata Roy passes away : सुप्रीम कोर्ट ने साल 2012 में सहारा निवेशकों को राहत देते हुए उनके पैसे ब्याज समेत वापस करने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के लाभ लगभग तीन करोड़ निववेशकों को मिलेगा। कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने सहारा रिफंड पोर्टल https://mocrefund.crcs.gov.in/ लॉन्च किया। इस पोर्टल के जरिए सहारा के निवेशकों को उनका पैसा वापस किया जा रहा है।
कैसे मिलेग सहारा का रिफंड
Sahara founder Subrata Roy passes away : सहारा ग्रुप के 4 कोऑपरेटिव सोसाइटी में सहारा के निवेशकों का पैसा फंसा है। निवेशक सहारा रिफंड पोर्टल के जरिए आवेद कर अपना रिफंड वापस पा सकते हैं। रिफंड के लिए निवेशकों को केवल ऑनलाइन ही क्लेम करना होगा। जरूरी कागजात और रसीद अपलोड करनी होगी। वैरिफिकेशन के बाद निवेशकों को उसका रिफंड मिल रहा है। सरकार निवेशकों को किस्तों में पैसा वापस कर रही है। क्लेम की प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है। अगर निवेशक को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो वह टोल फ्री नंबरों ( 1800 103 6891 / 1800 103 6893 ) पर संपर्क कर सकते हैं।
Read More : –Dev Kohli Passed Away: बॉलीवुड को एक और झटका, दुनिया को अलविदा कह गए ये मशहूर सॉन्ग राइटर