Rubina Dilaik Pregnancy : माँ बनने वाली है टीवी की ‘छोटी बहु’ , फोटो शेयर कर बोली- नन्हे मेहमान के साथ जल्द घूमेंगे दुनिया

Rubina Dilaik Pregnancy : टीवी की ‘छोटी बहू’ से घर घर में पहचान पाने वाली रुबीना दिलैक जल्द ही माँ बनने वाली है। इस गुड न्यूज़ को खुद रुबीना ने अपने सोशल मीडिया में शेयर किया है। उन्होंने अपने पति अभिनव शुक्ला के एक पोस्ट शेयर किया है, जहां वह जमकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस के घर जल्द किलकारी गूजेंगी

Rubina Dilaik Pregnancy
Rubina Dilaik Pregnancy

Rubina Dilaik Pregnancy :  इस खूबसूरत सी तस्वीर रुबीना ने कैप्शन में लिखा कि ‘जब से हमने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया है, हमने तभी वादा किया था कि हम एक साथ दुनिया घूमेंगे. फिर हमने शादी की और अब एक परिवार के रूप में जल्द ही नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगे। ‘

Rubina Dilaik Pregnancy : इसके बाद से ही फैंस के इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। हर कोई उन्हें मां बनने की खुशी में ढेर सारी बाधाईयां दे रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक कपल को जिंदगी की नई शुरुआत के लिए बधाईयां दे रहे हैं।

2018 में हुई थी शादी

Rubina Dilaik Pregnancy
Rubina Dilaik Pregnancy

Rubina Dilaik Pregnancy : बता दें शादी के 5 साल बाद रुबीना और अभिनय अपने पहले बच्चे को वेलकम करने वाले हैं। साल 2018 में दोनों ने शादी रचाई थी। टीवी सीरियल छोटी बहु में राधिका के रोल से घर- घर पहचान बनाई थी। इसके बाद ‘बिग बॉस 14’ में आने के बाद टीवी के इस कपल ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। दर्शकों ने इस जोड़ी को खूब पसंद किया था। वहीं इस शो को जितने के बाद रुबीना की एक अलग ही पहचान बन गई थी.इंस्टाग्राम पर वह अक्सर अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए कुछ ना कुछ अपडेट करती रही हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button