Ram Charan and MS Dhoni : रामचरण ने धोनी के साथ लिया फोटो, सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा- मिलकर बहुत खुशी हुई

Ram Charan and MS Dhoni : महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni ) किसी न किसी वजह से आए दिन चर्चा में बने रहते है। चाहे वो अपने शानदार खेल की वजह से हो या फिर अपने नए लुक की वजह से है। महेंद्र सिंह धोनी के लाखों हजारों फैन है। हर किसी की चाहत धोनी के साथ एक तस्वीर लेने की होती है। इस बीच साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता राम चरण ने धोनी के साथ एक तस्वीर साझा की है और उनकी तारीफ की है।
भारत के गौरव से मिलकर हुई खुशी
Ram Charan and MS Dhoni : राम चरण ( Ram Charan ) ने बुधवार, 4 अक्टूबर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी संग ली गई तस्वीर शेयर की है। फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ”भारत के गौरव से मिलकर बहुत खुशी हुई।”
नए लुक में नजर आए Dhoni
Ram Charan and MS Dhoni : इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी लंबे बाल के साथ शानदार लुक में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने लुक को बेज पैंट के साथ नीली टी-शर्ट के साथ पूरा किया है। जबकि चरण ने मैचिंग पैंट के साथ ऑलिव ग्रीन शर्ट में हमेशा की तरह हैंडसम दिख रहे हैं। इसके साथ ही एक्टर राम चरण मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर नंगे पाव दर्शन करने पहुंचे। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
‘गेम चेंजर’ फिल्म में नजर आएंगे एक्टर
Ram Charan and MS Dhoni : बात करें राम चरण के वर्कफ्रंट की तो एक्टर एक एक्शन फिल्म ‘गेम चेंजर’ में कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे। ‘गेम चेंजर’ तीन भाषाओं- तेलुगु, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी। फिल्म में एसजे सूर्या, जयराम, अंजलि और श्रीकांत भी हैं। फिलहाल इस अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।
धोनी है क्रिकेट के महान खिलाड़ी
Ram Charan and MS Dhoni : महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट जगत में बड़ा नाम कमया है। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को तीनों फॉर्मेट में वर्ल्ड कप दिलाया है। धोनी ने 332 मैचों में भारत का नेतृत्व किया, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी कप्तान द्वारा सबसे अधिक है। इनमें से उसने 178 जीते, 120 हारे और छह बराबरी पर रहे जबकि 15 में कोई नतीजा नहीं निकला। एक कप्तान के तौर पर उनका जीत प्रतिशत 53.61 है।