Railway Bridge Collapse: निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 लोगों की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका, देखें Video…

Railway Bridge Collapse: मिजोरम के राजधानी आइजोल में बड़ा हादसा हो गया। यहां से 21 किलोमीटर दूर सैरांग इलाके के पास आज यानि बुधवार सुबह 11 बजे एक निर्माणाधीन रेलवे पुल ढह गया। हादसे में 17 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए है। साथ ही मलबे में कई फंसे होने की आशंका है जिन्हें निकालने के लिए राहत बचाव का कार्य किया जा रहा है।

हादसे का कारण पता नहीं

रेलवे का पुल गिरा, 17 लोगों की मौत

Railway Bridge Collapse: बताया जा रहा है कि यंग मिज़ो एसोसिएशन की सैरांग शाखा घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रही है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि फिलहाल हादसे के पीछे के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। ये भी स्पष्ट नहीं है कि हादसे के वक्त पुल पर कितने लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया कि जो पुल ढह गया, वो पूर्वोत्तर क्षेत्र के सभी राज्यों की राजधानियों को जोड़ने वाली भारतीय रेलवे परियोजना का हिस्सा था। यह पिछले कुछ वर्षों से निर्माणाधीन है।

मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया

हादसे की जानकारी के बाद मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 15 श्रमिकों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। उन्होंने ये भी कहा कि मैं हादसे से बहुत दुखी हूं। मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Related Articles

Back to top button