OMG : इस खुबसूरत लड़की ने अपने लिए पति ढूढ़ने के लिए निकला ये अजीबो-गरीब तरीका, देखकर हो जाएंगे हैरान

OMG : एक समय होता है जब इंसान को अपना जीवन बिताने के लिए एक पार्टनर की जरुरत होती है। ऐसे में लोग मैट्रिमोनियल साइट के ज़रिये या फिर डेटिंग ऐप्स के ज़रिये अपने लिए पार्टनर ढूढ़ते है, कई बार पार्टियों या किसी सोशलाइज़ेशन के दौरान मिस्टर या मिसेज़ राइट मिल जाते हैं। लेकिन आज हम ऐसी लड़की के बारे में बताएंगे जो अपना पार्टनर ढूढ़ने के लिए अलग ही तरीका ले कर आई है।
OMG : सपनो का राजकुमार नहीं मिला तो निकला ये तरीका

OMG : न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुातबिक कैरोलिना गीट्स (Karolina Geits) नाम की लड़की अपने लिए पति की तलाश कर रही है। मैनहटन की रहने वाली कैरोलिना को अपने लिए एक लॉयल पति तो चाहिए, लेकिन वो किसी डेटिंग ऐप या मैट्रिमोनियल साइट पर उसकी तलाश नहीं कर रही हैं। कैरोलिना का कहना है कि उसने अब तय किया है कि वो ये काम अपने हाथों में लेगी। इसके लिए उसने बाकायदा एक बैनर बनाया है, जिसमें लिखा है- ‘Looking for a husband’ । वैसे तो कैरोलिना गीट्स दिखने में काफी खुबसुरत है और एक ब्यूटी एनफ्लुएंसर है। इसकेचाहने वाले यूं तो बहुत हैं, लेकिन उसे अपने सपनों के राजकुमार का इंतज़ार है।
OMG : कैरोलिना गीट्स के कई वीडियो होते है वायरल
OMG : कैरोलिना गीट्स का कहना है कि वो अपने हाथ में ये पोस्टर रखेगी, तो यूनिवर्स इसे देखेगा और जानेगा कि मुझे असल में क्या चाहिए। उसके पोस्टर लिए हुए कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो ग्लैमरस मेकअप और ड्रेसेज़ के साथ अपने पति या फिर प्रेमी की तलाश में है। उसे एक खूबसूरत आदमी चाहिए, जिसकी आत्मा भी सुंदर हो। फिलहाल वो एक शख्स के साथ बातचीत कर रही है लेकिन उसकी तलाश अभी पूरी नहीं हुई है।