Odisha News : ओडिशा के इस शख्स का अजीबों गरीब शौक, पुराने सिक्के नहीं बल्कि यह चीज करता है इकट्ठा , जानकर हो जाएंगे दंग

Odisha News : आपने कई बार लोगो को देखा और सुना होगा कि किसी व्यक्ति को पुराने सिक्के या कीमती चीज रखने का शौक है। लेकिन आज हम ऐसे इंसान के बारें में आपको बताएंगे जिसके शौक के बारें में जानकर आप दंग रह जाएंगे। रअसल, ओडिशा के नयागढ़ में रहने वाले तुषार कांत दास को पेन इकट्ठा करने का शौक है। वह जब दसवीं कक्षा में थे, तभी से उन्होंने पेन का कलेक्शन करना शुरू कर दिया था।

Odisha News : ओडिशा के इस शख्स का अजीबों गरीब शौक, पुराने सिक्के नहीं बल्कि यह चीज करता है इकट्ठा , जानकर हो जाएंगे दंग
Odisha News

जित चूका है ‘पेन मैन ऑफ ओडिशा’ का खिताब

Odisha News : आज वे 47 साल के हो गए हैं। दास के पास पेन की एक छोटी लाइब्रेरी है। इतना ही नहीं, उनके इस शौक ने उन्हें पेन मैन ऑफ ओडिशा का खिताब भी दिलाया है। तुषार कांत दास की लाइब्रेरी में रेनॉल्ड्स से लेकर हाई एंड वाटरमैन तक हर ब्रांड के करीब चार हजार पेन हैं।

सोने और हीरे लगे परत के भी हैं पेन

Odisha News : दास का कहना है कि वह 1992 में रेनॉल्ड्स पेन से लिखते थे। अब तीन दशक बाद उनके पास पांच हजार रुपये और उससे अधिक कीमत के पेन हैं। दास ने कहा कि वह अलग-अलग पेन से लिखते थे। इस वजह से वह पेन प्रेमी बन गए। उन्होंने कहा कि उनके पास क्रॉस, ओलिवर, वॉटरमैन जैसे विभिन्न ब्रांडों के 4000 से अधिक पेन हैं। यह पेन अमेरिका, जापान और जर्मनी जैसे कई देशों से मंगाए गए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत पांच रुपये से लेकर 5000 रुपये से अधिक है। उन्होंने बताया कि उनके पास कुछ ऐसे भी पेन हैं, जो सोने की परत वाले और बहुत महंगे हैं।

Odisha News : ओडिशा के इस शख्स का अजीबों गरीब शौक, पुराने सिक्के नहीं बल्कि यह चीज करता है इकट्ठा , जानकर हो जाएंगे दंग
Odisha News

दोस्तों से शुरू किया पेन इकट्ठा करना

Odisha News : ओडिशा के शख्स ने बताया कि पेन के प्रति उनका प्यार पारकर पेन से शुरू हुआ था। जब वह 10वीं कक्षा में पढ़ रहे थे, तभी उन्होंने अपने दोस्तों से पेन इकट्ठा करना शुरू कर दिया था। शुरुआती समय में वह रेनॉल्ड्स पेन से लिखते थे, जो 1992 से 2005 तक बहुत लोकप्रिय रहे थे।

अब है इस कंपनी के पेन को इकट्ठा करना

Odisha News : उन्होंने कहा, ‘जब भी कोई रिश्तेदार कहीं जाता है तो मैं पेन मंगा लेता हूं। पेनों को मैं अपने बच्चों की तरह रखता हूं।’ बता दें, दास का फाउंटेन पेन डे तक दस हजार पेन इकट्ठा करने का लक्ष्य हैं। बता दें, फाउंटेन पेन डे हर साल नवंबर के पहले शुक्रवार को मनाया जाता है।

Related Articles

Back to top button