Nora Fatehi: पीएम मोदी के इस बात से काफी इंप्रेस हो गईं नोरा फतेही, बार- बार कह रही धन्यवाद

Nora Fatehi : बॉलीवुड में अपने डांस से सबका दिल जितने वाली नोरा फतेही किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती है। अब इस बार वो PM मोदी को धन्यवाद कहा है। जिसके वजह से एक बार फिर नोरा फतेही सुर्खियों में आ गई है। लेकिन आप सोच रहें होंगे की उन्होंने क्यों PM मोदी को धन्यवाद कहा। दरअसल, उन्होंने यह शुक्रिया भारत की ओर से मोरक्को में आए भयानक भूकंप के बाद मदद का हाथ बढ़ाए जाने पर किया है। नोरा फतेही ने पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस मदद के लिए मोरक्को के लोग उनके शुक्रगुजार हैं।

Nora Fatehi मोरक्को की कलाकार हैं

Nora Fatehi morocco
Nora Fatehi morocco

Nora Fatehi : बता दें कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) मोरक्को मूल की कनाडाई कलाकार हैं। वे जानी-मानी डांसर हैं और हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम समेत कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। भारत में काम करने के बावजूद उनका अपने देश से भावनात्मक जुड़ाव बना हुआ है।

Nora Fatehi PM मोदी ने बढ़ाया मदद का हाथ

Nora Fatehi & PM Modi
Nora Fatehi & PM Modi

Nora Fatehi : शुक्रवार देर रात मोरक्को में 6.8 तीव्रता का भूकंप (Morocco Earthquake 2023) आया था, जिसमें अब तक 2 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। वहीं अब तक 3 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनमें से डेढ़ हजार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। शनिवार को जी20 समिट का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने मोरक्को में आए भीषण भूकंप (Morocco Earthquake 2023) से जानमाल के नुकसान पर दुख जताया था. अपने उद्घाटन भाषण में पीएम मोदी ने कहा था,‘मुश्किल की इस घड़ी में पूरी दुनिया मोरक्को के साथ खड़ी है. हम उन्हें हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार हैं। ’

Nora Fatehi ‘समर्थन देने के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया’

Nora Fatehi
Nora Fatehi

Nora Fatehi : पीएम मोदी की इस सहृदयता पर नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट करके आभार जताया है। फतेही ने अपने इस पोस्ट के साथ लिखा, ‘समर्थन के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपका शुक्रिया. भारत उन देशों में से एक है, जिसने सबसे पहले भूकंप (Morocco Earthquake 2023) प्रभावित मोरक्को के लिए मदद और जागरूकता का हाथ आगे बढ़ाया। ’ फतेही (Nora Fatehi) ने आगे लिखा, ‘मोरक्को (Morocco Earthquake 2023) के लोग इस पहल के लिए बहुत ही शुक्रगुजार और कृतज्ञ हैं, जय हिंद। ’ नोरा फतेही की इस साफदिली की सब लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि नोरा फतेही भले ही मोरक्को की हैं लेकिन उनके दिल में अब आधा भारत भी बसता है. यह अब साफ दिखाई देता है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस संकट की घड़ी में भारत निश्चित रूप से मोरक्को की मदद करेगा।

Read MoreNora Fatehi : Earthquake In Morocco : मोरक्को में भूकंप से अब- तक 600 लोगों ने गवाई जान, क्या पहले भी आ चूका है यहां भूकंप ?

Earthquake In Morocco : मोरक्को (Morocco) के मराकेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में शुक्रवार (8 सितंबर) की देर रात को 6.8 तीव्रता के जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसमें 600 से अधिक लोगों की मौत की खबर है और 329 लोग जख्मी हो गए हैं। बताया गया कि भूकंप के झटके रात के करीब 11:11 बजे महसूस किए गए। इस भूकंप के झटके का एपीसेंटर मारकेश से 71 किलोमीटर दूर 18.5 किलोमीटर की गहराई पर था।

मोरक्को में पहले भी आए भूकंप

Earthquake In Morocco : अफ़्रीकी और यूरेशियाई प्लेटों के बीच स्थित होने के कारण मोरक्को के उत्तरी क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं. पूर्वोत्तर मोरक्को के अल होसेइमा में 2004 के दौरान आए तेज भूकंप के झटकों की वजह से कम से कम 628 लोग मारे गए और 926 घायल हो गए थे। इसके अलावा मोरक्को के पड़ोसी देश अल्जीरिया में 1980 के दौरान आए 7.3 तीव्रता की तेज भूकंप की वजह से 2,500 लोग मारे गए और कम से कम 3 लाख लोग बेघर हो गए थे. जिसे हाल के इतिहास में सबसे बड़े और सबसे विनाशकारी भूकंपों में से एक माना जाता है।

Read More Nora Fatehi : Earthquake in chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, कई घरों में पड़ी दरारें

Earthquake in chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भुकम्प के झटके महसूस किए गए। भूकंप कोरबा जिले में आया था। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई.आज सुबह 9:09 बजे कोरबा के आस पास लोगों ने धरती हिलते हुए महसूस किया गया. भूकंप का केंद्र कोरबा पश्चिम के जमीन के नीचे 5 किलोमीटर अंदर रिकॉर्ड किया गया है. कोरबा के अलावा गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है l

Related Articles

Back to top button