Nepal Earthquake : नेपाल में भूकंप से हाहाकार, अब तक 141 की हो चुकी हैं मौत, भारत में भी रहा असर

Nepal Earthquake : नेपाल में बीते रात भूकंप से पूरी धरती हिल गई। ये भूकंप नेपाल में शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 32 मिनट पर 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। जिसका असर भारत के दिल्ली-NCR, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में भी असर रहा। कहा जा रहा हैं कि भूकंप में अब तक 141 लोगों ने अपनी जान गवां दी है। सैकड़ों घरों के नुकसान की भी खबर है। हालांकि इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है।

Nepal Earthquake : नेपाल में भूकंप से हाहाकार, अब तक 141 की हो चुकी हैं मौत, भारत में भी रहा असर
Nepal Earthquake

Nepal Earthquake : नेपाली मीडिया के मुताबिक, भूकंप का केंद्र काठमांडू से 331 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में 10 किमी जमीन के नीचे था। जाजरकोट और रुकुम पश्चिम जिले में भूकंप का असर सबसे ज्यादा देखा गया। यहां अब तक 105 और 36 लोगों की मौत हो चुकी है। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड हालात का जायजा लेने जाजरकोट पहुंच चुके हैं।

PM मोदी ने जताया दुःख

Nepal Earthquake : भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने भूकंप के कारण हुई जान-माल की हानि पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर कहा, ‘भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Nepal Earthquake : नेपाल में भूकंप से हाहाकार, अब तक 141 की हो चुकी हैं मौत, भारत में भी रहा असर
Nepal Earthquake

साल 2015 में आया था भयानक भूकंप

Nepal Earthquake : बता दें, हिमालयी देश नेपाल में भूकंप आना आम बात है। वर्ष 2015 में 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने पूरे देश का हिलाकर रख दिया था, जिसमें 12,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और हजारों घर ध्वस्त हो गए थे।

Related Articles

Back to top button