MS Dhoni Viral Video: महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैंस को दी रिलेशनशिप को लेकर सलाह, कहा – ये मत सोचना …

MS Dhoni Viral Video : भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MSD ) को कौन नहीं जानता। वे किसी पहचान के मोहताज नहीं है। हालत चाहे कितना भी कठिन हो धोनी किसी न किसी तरह सब कुछ आसानी से मैनेज कर लेते हैं। उनके कई वीडियो फैंस के साथ इंटरनेट पर वायरल होते रहते है। अब माही का एक वीडियो हाल ही में काफी वायरल हो रहा है जिसमे वो युवाओं को रिलेशनशिप को लेकर सलाह देते हुए नजर आ रहें हैं।

MS Dhoni Viral Video में धोनी को एक कार्यक्रम के दौरान बातचीत करते हुए देखा गया। वह दर्शकों के सवालों का जवाब दे रहे थे। धोनी ने अपने सभी सिंगल फैंस को रिश्ते के बारे में कुछ सलाह दी। धोनी ने कहा, ”किसी को ढूंढिए। अगर उनके साथ वास्तव में खुश हैं तो कृपया शादी कर लिजिए। बैचलर्स, जिनकी गर्लफ्रेंड है उनकी एक गलतफहमी होती है जो मैं इस जवाब को खत्म करके साफ करना चाहूंगा। ये मत सोचना कि मेरी वाली अलग है।”

धोनी ने करवाई है घुटने की सर्जरी

MS Dhoni Viral Video : धोनी आईपीएल 2023 के दौरान घुटने की चोट से जूझ रहे थे। आईपीएल फाइनल जीतने के बाद उन्होंने कहा था कि अगला सीजन खेलने का फैसला वह दिसंबर-जनवरी में लेंगे। आईपीएल के तुरंत बाद उन्होंने घुटने की सर्जरी कराई थी और फिलहाल वह रिहैब में हैं। 2020 में धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। तब ऐसा लग रहा था कि पता नहीं वह अगला आईपीएल सीजन भी खेलेंगे या नहीं।

Related Articles

Back to top button