Maa Durga Mantra: इस नवरात्रि करें इन मंत्रो का जाप, मिलेगा लाभ…

Maa Durga Mantra : कल यानि 15 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू होने वाला है। इस बार के नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहते है। दरअसल, नवरात्रि साल में 2 बार मनाया जाता है पहले वाले को चैत्र नवरात्रि कहते है और दूसरे वाले को शारदीय नवरात्रि। हिंदी पंचांग के मुताबिक शारदीय नवरात्रि अश्विन मास की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती हैं और नवमी तिथि तक चलती हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए स्वयं धरती पर पधारती हैं और उनके सभी कष्ट दूर करती हैं। घर में माता लक्ष्मी वास करती हैं और खूब धन देती हैं। मां दुर्गा को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए कुछ मंत्रों का जाप करना बहुत लाभ देता है। इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में आने वाले सभी दोष और बाधाएं दूर हो जाती हैं। इन मंत्रों का नवरात्रि के अलावा भी रोजाना जाप करना बहुत लाभदायी है

नवरात्रि में करें मां दुर्गा के इन मंत्रों का जाप
Maa Durga Mantra : नवरात्रि के 9 दिनों में इन मंत्रों का जाप करें। बेहतर होगा कि मंत्र जाप से पहले एक दीपक जलाएं और कम से कम 11 बार मंत्र का जाप करें.
1. ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
2. या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु तुष्टिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु दयारूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु शांतिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।