LG OLED TV :LG ने लॉन्च किया 97 इंच स्क्रीन वाला धांसू स्मार्ट टीवी, कीमत 1 करोड़ से भी ज्यादा

LG OLED TV: LG ने भारतीय मार्केट में OLED टीवी की नई रेंज लॉन्च की है। कंपनी ने गेमर्स के लिए नए फ्लैक्सिबल OLED टीवी पेश किए हैं। कंपनी ने दुनिया का पहला 97 इंच का OLED टीवी लॉन्च किया है। इसके अलावा कंपनी ने 21 मॉडल्स लॉन्च किए हैं। इसमें 8K OLED Z3 सीरीज, OLED evo Gallery Edition G3 सीरीज, OLED evo C3 सीरीज, OLED B3 and A3 सीरीज TV शामिल हैं। कंपनी के नए फ्लैक्सिबल OLED गेमिंग टीवी की कीमत 2,49,990 रुपये से शुरू होती है। वहीं, कंपनी के 97 इंच के मॉडल की कीमत भारत में 1 करोड़ से भी ज्यादा होगी।
LG फ्लेक्सिबल OLED टीवी में कर्व्ड स्क्रीन दी गई है। यह 12 अलग-अलग एडजस्टेबल लेवल्स के साथ आता है। LG OLED TVइस टीवी की हाइट भी एडजस्ट की जा सकती है। कंपनी ने दावा किया है कि टीवी की स्क्रीन एंटी-रिफ्लैक्शन कोटिंग के साथ आती है। इसके साथ ही Dolby Vision सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें 40W स्पीकर्स का सपोर्ट दिया गया है।
Read More:PURE EV ePluto 7G Pro Scooter : मार्केट में आया नया E-Scooter, फुल चार्ज पर चलेगा 200Km, कीमत 60000 रुपये से भी कम
नए LG OLED टीवी गेम ऑप्टिमाइजर सुविधा के साथ भी आते हैं। इनमें गेमिंग स्पेसिफिक सर्विसेज दी गई हैं। इन टीवी में 0.1 मिलीसेकंड का रिस्पांस टाइम, बेहतर और स्मूथ गेमिंग का एक्सपीरियंस मिलेगा। गेम ऑप्टिमाइजर सेक्शन में G-SYNC, FreeSync Premium, रिफ्रेश रेट आदि शामिल हैं।
LG ने C3 OLED evo टीवी पेश किया है। यह बेहद ही पतला है। इसे वन वॉल डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इस दीवार पर लगाने के बाद टीवी और दीवार में कोई गैप नहीं रहता है। यह कैनवास पेंटिंग जैसा लगता है। LG G3 OLED Evo TV सीरीज 55 इंच, 65 इंच और 77 इंच समेत साइजेज में आता है। इसमें डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस दिया गया है।