chandrayaan-3: जानिए क्यों खास है चांद का साउथ पॉल और आज तक क्यों कोई नहीं जा पाया 

chandrayaan-3 : चंद्रयान 3 जल्द ही चाँद पर लैंड करने वाला है। अगर यह सही से चाँद पर लैंड कर गया तो भारत एक नया इतिहास रच देगा। ये इतिहास भारत ही नहीं पुरे दुनिया के एक नया रिकॉर्ड साबित होने वाला है। ऐसा इसलिए क्युकी भारत का चंद्रयान, चांद पर जिस जगह पर उतरेगा वहां आज तक दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच पाया है। अगर ये मिशन सफल होता है तो भारत ऐसा करने वाला पहले देश है। ऐसे में सवाल है कि आखिर चांद की ये जगह कहां है और किस वजह से इसे चांद की अन्य धरती के मुकाबले खास माना जाता है। आइए जानते है इस लेख में की क्यों यह बहुत ही खास है।

इस खास जगह की हो रही बात 

chandrayaan-3 : चांद की जिस जमीन पर भारत का चंद्रयान-3 लैंड करने वाला है, उस जगह का नाम है साउथ पोल। यही वो जगह है जहां आज तक कोई भी मिशन सम्पूर्ण नहीं हो पाई है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के हिसाब से अगर चंद्रयान की लैंडिंग सफल हो जाती है तो यहां उतरने वाला भारत पहला देश बन गया है। इससे पहले रूस का लूना-25 भी यहां ही लैंड करने वाला था, लेकिन रविवार को इसकी लैंडिंग सफल नहीं पाई. अब रूस के रेस से बाहर होने के बाद भारत के पास ये इतिहास रचने का मौका है।

-230 डिग्री तक गिर जाता है यहां का तापमान 

chandrayaan-3 : चांद की जमीन में इसे कई मुश्किल चुनौतियों के लिए जाना जाता है। दरअसल, यहां कई उबड़-खाबड़ और जोखिम भरे इलाके हैं और ज्यादा अंधेरा होने की वजह से यहां किसी भी मिशन को लैंडिंग करने में दिक्कत होती है। इसके अलावा जब लूनर नाइट होती है तो यहां का तापमान -230 डिग्री तक गिर जाता है, जिस वजह से ये चांद के दुर्लभ इलाकों में से एक है। लेकिन, भौगोलिक रूप से खतरनाक प्लेस मिनरल्स की नजर से काफी अच्छी जगह है और यहां काफी मिनरल्स पाए जा सकते हैं।

चांद के अन्य जमीन से अलग है साउथ पॉल

chandrayaan-3 : ये जगह विज्ञान में रूचि रखने वालों के लिए हमेशा से रहस्‍य रहा है। इस जगह में पानी होने की बात भी कही जाती है और चांद का ये दक्षिणी बिंदु अन्य जमीन से काफी अलग है। बता दें कि भारत के चंद्रयान का भी ये ही लक्ष्य है कि प्रज्ञान वहां के मिनरल्स की ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाए और पृथ्वी पर भेजे। इससे चांद के निर्माण, सौर मंडल से जुड़ी कई जानकारी सामने आ सकती हैं। अब चंद्रयान का यहां उतरना भारत और दुनिया के सामने कई जानकारी लाने जैसा होगा।

Related Articles

Back to top button