Korba News: जानिए कैसे और कहा मिला 2 दिन पहले खोया बच्चा ? आरोपी महिला भी गिरफ्तार

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मेडिकल कालेज अस्पताल से 4 महीने के बच्चे को महिला ने चोरी कर लिया था। यह घटना CCTV में भी कैद हुई थी। अब 2 दिन बाद सिविल लाइन पुलिस ने बच्चे का अपहरण करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
महिला आरोपी से पूछताछ जारी
बता दें कि कुरुडीह निवासी अंजू यादव को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में में भर्ती किया गया। जहां वह अपने साथ 4 माह के बेटे को भी रखी हुई थी। पिछले 2 दिनों से एक अनजान महिला अस्पताल आ रही थी और बच्चे को गोद में लेकर खेलाया करती थी। जिसके बाद महिला बच्चे की नानी के साथ काफी धूलमिल गई थी। जिसका फायदा उठाते हुए वह फरार हो गई थी। जब महिला यह बच्चे के अपहरण की सूचना मिली तो अस्पताल प्रबंधन व सिविल लाइन पुलिस की टीम हरकत में आई थी। सीसीटीवी की मदद से आरोपित की खोज भी की जा रही थी। पिछले दो दिनों से पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर मासूम बच्चे का अपहरण करने वाले महिला की सरगर्मी से खोजबीन की जा रही थी।
बताया जा रहा कि पुलिस टीम ने अपहरण करने वाली महिला को हिरासत में ले लिया है और मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। महिला से पूछताछ की जा रही है।