Kisan Credit Card : सरकार ने शुरू किया नया अभियान, किसानों को दे रही है लाखों रुपया

Kisan Credit Card
Kisan Credit Card

Kisan Credit Card : सरकार देश के किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं को चलाकर सरकार के देश के किसानों की आर्थिक मदद करती है। ऐसे ही सरकार किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) है, जिसमें किसानों को सरकार की तरफ से कम ब्याज पर लोन दिया जाता है। इसी बीच केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग ने एएचडीएफ केसीसी अभियान (HDFC KCC Abhiyaan) लॉन्च किया है, जिसके तहत देशभर के पशुपालक व मछलीपालक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे। इसके बाद किसान कम ब्याज दर पर लोन ले सकेंगे। इस योजना के तहत पशुपालक, मत्स्यपालक और डेयरी उद्योग से जुड़े किसानों को फायदा मिलेगा।

Read More : Pm Kisan Jan Dhan Yojna : अभी चेक करें आपके खाते में 10-10 हजार रुपए आए कि नहीं

जैसे कि बताया किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का फायदा दिया जा रहा है। इसके तहत मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने सभी तरह के किसानों के लिए जून 2020 से ही अभियान शुरू कर दिया था। बता दें कि अभी तक 27 लाख से ज्यादा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) दे दिया गया है।

Kisan Credit Card पाने के लिए जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड

किसान रजिस्ट्रेशन संख्या

निवास प्रमाण पत्र

पासपोर्ट साइज फोटो

बैंक पासबुक

मोबाइल नंबर

यह KCC अभियान कब तक चलेगा

बता दें कि KCC अभियान 31 मार्च 2024 तक चलेगा। सरकार ने हर वर्ग के किसानों को लाभ देने के लिए यह अभियान 1 मई 2023 से शुरू किया है। यह अभियान पूरे देशभर में चलाया जाएगा। इसके लिए देशभर में शिविर लगाएं जाएंगे। इसी शिविर में किसान आवेदन पत्र दे सकते हैं।

Read More : PMKSNY 14th Installment : 14वीं किस्त का कर रहे इंतजार! तो जरूर पढ़े ये काम की खबर, नहीं तो 2000 रूपए से हो जाएंगे वंचित

बैंक से भी लिया जा सकता है KCC का फायदा

अगर आपके पास खेती लायक जमीन है और पशुपालन या मछलीपालन का बिजनेस नहीं भी करते हैं तो भी आप सीधे बैंक से KCC का फायदा ले सकते हैं। बैंक में KKC लोन 20 से 30 दिनों के अंदर पाया जा सकता है। अगर किसान, पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो नजदीकी सीएससी सेंटर से भी आवेदन कर सकते हैं।  पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों CSC सेंटर से आवेदन करने की सुविधा मिलती है। बता दें कि  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), यूको बैंक, यूनियन बैंक, ग्रामीण बैंक जैसे कई सरकारी एवं सहकारी बैंक किसानों को लोन देती है।

Related Articles

Back to top button