Kawasi Lakhma : महिलाओं को साड़ी बाटते दिखें मंत्री कवासी लखमा, विपक्ष ने लगाया वोटरों को लुभाने का आरोप

Kawasi Lakhma : आबकारी मंत्री कवासी लखमा का एक और वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे एक गांव में ग्रामीण महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को लुंगी और बनियान बांटते नजर आ रहे हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब केवल चंद महीने ही बचे हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा के नेता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र का लगातार दौरा कर रहे हैं। आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी पिछले कुछ दिनों से अपने कोंटा विधानसभा क्षेत्र के अंदरूनी गांव तक जा रहे हैं।

Read More: CG News: मरीजों को मिलेगी सुपर स्पेशयलिटी सुविधाएं, मेकाहारा में बनने जा रहा 7 मंजिला 700 बिस्तर अस्पताल…

Kawasi Lakhma
Kawasi Lakhma

Kawasi Lakhma : इन्हीं में से कुछ गांव के ग्रामीणों के बीच पहुंच कर उन्होंने चौपाल लगाई थी। वे अपने साथ भारी संख्या में साड़ी, लुंगी भी लेकर गए थे। लोगों से बातचीत करने के बाद कवासी लखमा ने गांव की महिलाओं को साड़ी बांटी। साथ ही पुरुषों को लुंगी और बनियान दिए थे। इस दौरान वहां पास में ही मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मंत्री कवासी लखमा का देसी अंदाज, बीड़ी पीते हुए नाक से निकाला धुंआ, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल - Lalluram

Kawasi Lakhma : हालांकि कुछ लोगों ने इसे कवासी लखमा का जनता के लिए प्यार होना बताया है, तो कुछ ने इसे चुनाव से जोड़ दिया है। विपक्ष इस पर तंज कास रही है। बीजेपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि, मंत्री लखमा की अपने विधानसभा क्षेत्र में स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए वे ग्रामीणों को कपड़े बांटकर वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं।

Read More: CG Crime News: देर रात गर्लफ्रेंड से जा रहा था मिलने,बदमाशों से पता पूछने पर चाकू से कर दिया हत्या

CG Crime News: जानकारी के अनुसार मृतक राजेश रावत (23) तहसील ऑफिस के साइकिल स्टैंड में काम करता था। सरकंडा के इमलीभाठा निवासी एक लड़की से उसकी दोस्ती थी। दोनों मोबाइल से बातचीत भी करते थे। बुधवार देर रात युवक अपनी बाइक से इमलीभाठा पंहुचा वहां खड़े कुछ लड़कों से गर्लफ्रेंड का पता पूछने पर युवकों ने विवाद करते हुए राजेश को गाली देना शुरू कर दिया। उसके मना करने पर बदमाशों ने उसे मारने के लिए दौड़ाया, जिस पर वह बाइक छोड़कर भागने लगा। इस बीच युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Read More:CG News: CM बघेल के राजनितिक सलाहकार विनोद वर्मा ने ED पर लगाया लूट और डकैती का आरोप

CG News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनितिक सलाहकार विनोद वर्मा ने ईडी पर उनके घर डकैती और लूट करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर साजिश के तहत सीएम के क्षेत्र में काम करने वाले कांग्रेसियों पर जबरन कार्रवाई करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने छापेमार कार्रवाई के दौरान ईडी के अधिकारीयों द्वारा बिल और सारे सबूत पेश करने के बावजूद जेवरात और नगदी रकम सीज कर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है।

 

 

Related Articles

Back to top button