Jawan Trailer : Shah Rukh Khan के फैंस के लिए खुशखबरी, बुर्ज खलीफा में की जाएगी ‘जवान’ ट्रेलर की स्क्रीनिंग

Jawan Trailer : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ काफी सुर्ख़ियों में है। इस फिल्म को लेकर हर कोई एक्साइटेड हैं। शाहरुख खान की ये फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं, शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट कर दिया है कि फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर कब आने वाला है। इसी के साथ उन्होंने बताया है कि इस फिल्म के ट्रेलर की लॉन्चिंग दुबई में बुर्ज खलीफा पर भी होगी।

शाहरुख खान ने ट्वीट कर दी ये जानकारी…

Jawan Trailer
Jawan Trailer

Jawan Trailer : शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर की है। इसमें दुबई के बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के एक लुक पोस्टर नजर आ रहा है। शाहरुख खान ने इसके साथ लिखा है, ‘जवान का जश्न मैं आपके साथ ना मनाऊं ये हो नहीं सकता। आ रहा हूं मैं बुर्ज खलीफा पर 31 अगस्त को रात 9 बजे, सेलिब्रेट कीजिए जवान मेरे साथ। और क्योंकि प्यार दुनिया की सबसे खूबसूरत फीलिंग है, तो प्यार के रंग में रंग जाए और चलो सभी लाल रंग पहनें, क्या बोलते हो? रेडी!’

फिल्म के स्टारकास्ट…

Jawan Trailer
Jawan Trailer

Jawan Trailer : एटली कुमार के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म शाहरुख खान और एटली कुमार पहली बार काम कर रहे हैं। फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, योगी बाबू, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में दीपिका पादुकोण कैमियो करती नजर आएंगी। शाहरुख खान की ये पहली पैन इंडिया फिल्म है।

Jawan Trailer : देखें Video…

Read More: BollyWood News: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को होटल रूम में मिला सीक्रेट कैमरा, फिर जो हुआ उड़ा देंगे आपके होश 

BollyWood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने इंटरव्यू के दौरान एक डरावना एक्सपीरिएंस अपने फैंस को शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि एक बार वो जिस होटल रूम में ठहरी थीं, उसमें हिडन कैमरा लगाया गया था। कृति ने कहा कि वो जब भी किसी होटल में स्टे करती हैं तो वो और उनकी टीम एक बार जरुर कमरे में इन चीजों को चेक करते हैं कि कहीं हिडन कैमरा तो नहीं लगा है।

Read More:Bollywood News: Pankaj Tripathi के पिता के निधन पर अक्षय कुमार ने लिखा इमोशनल पोस्ट

Bollywood News: पॉपुलर एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) इन दिनों अपनी फिल्म ‘ओएमजी 2’ को लेकर चर्चा में थे। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस में खूब धमाल मचा रही है। लेकिन अब उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, पंकज त्रिपाठी के पिता बनारस त्रिपाठी का निधन हो गया। पंकज त्रिपाठी के पिता ने 99 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। पंकज त्रिपाठी के पिता के निधन पर फि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने दुख जताया है।

Related Articles

Back to top button