चांद के बाद सूरज की स्टडी करने की तैयारी में जुटी ISRO , देखें तस्वीरें…

Mission Suryayaan: इंडियन स्पेस रिसर्स ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) चांद के बाद अब सूरज की स्टडी करने में लग गई है। जिसके चलते इसरो जल्द ही आदित्य एल-1 नाम की ऑब्जर्वेटरी को अंतरिक्ष में भेजने वाला है। बता दें की इस सैटेलाइट को आदित्य एल-1 नाम दिया गया है। जिसको बेंगलुरु के यू आर राव सैटेलाइट सेंटर में बनाया गया है। अब यह सैटेलाइट श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर में है और यही से ही आदित्य एल-1 को लॉन्च किया जाएगा।

बता दें कि आदित्य L-1 सूरज का अध्ययन करने वाला पहला भारतीय मिशन होगा। ये स्पेसक्राफ्ट लॉन्च के चार महीने बाद सूरज-पृथ्वी के सिस्टम में लैगरेंज पॉइंट-1 (L1) तक पहुंचेगा। यहां पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता, जिसके चलते यहां से सूरज की स्टडी की जा सकती है।

देखें तस्वीरें…

Related Articles

Back to top button