Human Lifespan : अमेरिकी डॉक्टरों का बड़ा दवा, इस तरीके से अब इंसान जी पाएगा 120 साल !

Human Lifespan : आज की दुनिया में विज्ञान ने काफी तरक्की कर ली है। जिसके कारण स्वास्थ सुविधाओं में भी काफी प्रगति हुई है। ऐसे में मानव जीवन काल में वृद्धि हुई है। पहले के मुकाबले इंसान काफी लंबा जीवन जी रहें है। जो बीमारी पहले मौत का कारण बनती वो आज तमाम वेक्सीन और उचित उपचार से ठीक किया जा सकता है। यदि स्वास्थ्य और विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति जारी रही, तो यह दिन दूर नहीं जब मनुष्य 120 साल तक स्वस्थ और सक्रिय जीवन जी सकेंगे। यह दावा हम नहीं कर रहें ये कह रहें है अमेरिका के डॉक्टर अर्नेस्ट वॉन श्वार्ज।

Human Lifespan
Human Lifespan

Human Lifespan : दरअसल, न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. अर्नेस्ट वॉन श्वार्ज का मानना है कि इस सदी के अंत तक मनुष्य 120 साल की उम्र तक पूरी तरह स्वस्थ रह पाएगा और 150 साल तक जी सकता है। वह इसका श्रेय स्टेम सेल रिसर्च को देते हैं। आपको बता दें कि डॉ. अर्नेस्ट सीडर्स सिनाई मेडिकल सेंटर, डेविड गेफेन स्कूल ऑफ मेडिसिन और दक्षिणी कैलिफोर्निया हॉस्पिटल के हार्ट इंस्टीट्यूट में ट्रिपल बोर्ड-प्रमाणित इंटर्निस्ट, हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने ‘सीक्रेट्स ऑफ इम्मोटैंलिटी’ और ‘द सीक्रेट वर्ल्ड ऑफ स्टेम सेल थेरेपी’ जैसी किताबें लिखी हैं।

इस तरीके से जी सकते है लंबा जीवन (Human Lifespan)

Human Lifespan
Human Lifespan

Human Lifespan : डॉ. अर्नेस्ट ने कहा कि मनुष्य 120-150 साल तक स्वस्थ और एक्टिव जीवन जी सकते हैं। उनका लक्ष्य यह है कि लोग लंबा जीवन जीएं ताकि वे सामाजिक, व्यावसायिक और गुणवत्तापूर्ण जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि इसे हासिल करने के लिए, लोगों को स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम जैसे अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 30 की उम्र के बाद, लोगों को लंबी उम्र के लिए अपनी लाइफस्टाइल में स्वस्थ बदलाव करने की आवश्यकता होती है।

यह है डॉक्टर का रिसर्च (Human Lifespan)

Human Lifespan
Human Lifespan

Human Lifespan : डॉ. अर्नेस्ट ने अपने रिसर्च स्टेम सेल के बारे में बात करते हुए, डॉ. अर्नेस्ट ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, हम प्रतिक्रियाशील दवाओं से पुनर्निर्माणकारी दवाओं की ओर बढ़ रहे हैं। स्टेम सेल थेरेपी से बनी ये दवाएं शरीर को डैमेज या खराब सेल्स को ठीक करने में मदद कर सकती हैं। हालांकि, स्टेम सेल थेरेपी अभी भी एक प्रारंभिक चरण में है और FDA ने इसे अभी तक अनुमोदित नहीं किया है। डॉ. अर्नेस्ट का मानना है कि स्टेम सेल थेरेपी दवाओं का भविष्य है। इन दवाओं से हम उम्र बढ़ने से होने वाली बीमारियों और चोटों को ठीक कर सकेंगे। इससे लोगों की उम्र लंबी हो सकती है और वे स्वस्थ और सक्रिय जीवन जी सकते हैं।

Read More : Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल नए दाम हुए जारी ! जानें इस बार कितना है सस्ता या महंगा

Petrol Diesel Price
Petrol Diesel Price

Petrol Diesel Price : आज यानी मंगलवार के लिए पुरे देश भर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी हो गए हैं। बता दें कि हर मंगलवार सुबह 6 बजे नए दाम जारी किये जाते है। नेशनल लेवल पर तेल की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया। आइए जानते है बड़े शहरों में कितना सस्ता या महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Read More : Daughters Day 2023: आखिर क्यों मनाया जाता है बेटी दिवस, जानिए इस दिन का महत्व…

Daughters Day 2023

Daughters Day 2023: आप सभी को पता ही है की पहले हमारे देश में बेटियों को कितना महत्व दिया जाता था। हर फैसले लेने से पहले महिलाओं का उसमे निर्णय होना आवश्यक था। लेकिन धीरे -धीरे समाज में बदलाव शुरू होने लगे और समय के साथ बेटियों की शक्ति और उनकी क्षमताओं को कम आंकने लगे। एक समय में तो ऐसे स्तिथि आ गई की बेटियों के घर में पैदा होने से उसे अशुभ मान लिया जाता था,जब किसी को पता चलता था की पेट में कोई लड़की पल रही तो उस बेचारी को पैदा होने से पहले ही मार दिया जाता था। हालांकि ये सब तब शुरू हुआ जब दहेज प्रथा ने समाज में घर कर लिया। लोग शादी में इतने दहेज मांगते थे की एक पिता को उसके इंतजाम करने के लिए अपने जमीन तक बेचने पड़ जाते थे इससे बचने के लिए लोग बेटी को कोख में ही मार देते थे। लेकिन अब समय बदल चुका है। सरकार द्वारा व अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा भी लगातार कई अभियान चलाए गए। इसका परिणाम हुआ कि आज बेटियां अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रही हैं और सभी क्षेत्रों में नाम कमा रही हैं।

Related Articles

Back to top button