Good news for farmers : ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा,जानें कब तक आएगा खाते में पैसा…

Good news for farmers : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर है। कई किसानों के फसल को ओलावृष्टि की मार झेलनी पड़ी थी । जिसके चलते उनपर आर्थिक संकट छा गया था। इस बीच महासमुंद के झलप पटेवा क्षेत्र के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति की राशि दी जाएगी। इसके लिए 70 लाख रुपए का चेक जारी किया गया है।

बैंक में छुट्टी खत्म होते ही खाते में पहुंच जाएगी राशि
बैंकों में लगातार अवकाश है, इसलिए यह राशि किसानों के खाते में नहीं पहुंच पाया है। जैसे ही अवकाश खत्म होगा और बैंक खुलेंगे वैसे ही उनके खाते में राशि आरटीजीएस के माध्यम से पहुंच जाएगी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश साहू ने बताया कि जिला प्रशासन किसानों की समस्या के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है।
दो करोड़ 53 लाख रुपए की राशि स्वीकृत किया गया
ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए दो करोड़ 53 लाख रुपए की राशि स्वीकृत किया जा चुका है। अभी पहली किश्त के रूप में 70 लाख रुपए का चेक जारी किया गया है। तहसीलदार महासमुन्द चंद्रशेखर मंडई ने बताया कि शेष किसानों के लिए भी क्षतिपूर्ति राशि जल्दी ही जारी की जाएगी जो प्रक्रियाधीन है। उन्होंने सभी किसानों से अपील की है कि वे धैर्य बनाये रखें। प्रशासन सवेंदनशीलता और गंभीरता के साथ मुआवजा वितरण का कार्य कर रही है।