Gold Silver Price Today : नवरात्रि के बाद अचानक बढ़ गए सोने- चांदी के दाम, यहां जानिए लेटेस्ट रेट…

Gold Silver Price Today : अगर आप सोने व चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें। दरअसल, दुर्गा पूजा के बाद लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में उछाल व चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है. ऐसे में अगर आप देश के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 58,250 रुपए व 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 61,160 रुपए दर्ज किया गया है. वहीं,चांदी प्रति किलो 77,500 रुपए के भाव से बेची जाएगी।

22 और 24 कैरेट सोना के भाव
Gold Silver Price Today : 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में करीब 100 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 58,150 रुपए बिका। आज इसकी कीमत 58,250 रुपए तय की गई है। यानी दाम में 200 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी हैं. वहीं, मंगलवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 61,060 रुपए के भाव से खरीदा। आज इसकी कीमत 61,160 रुपए तय की गयी है. यानी भाव में 100 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई है।

चांदी के दाम
Gold Silver Price Today : आज चांदी प्रति किलो 77,500 रुपए के भाव से बेची जाएगी। जबकि कल (बुधवार)शाम तक चांदी 78,000 रुपए की दर से बेची गई थी।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल
सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदे। यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बताते भारत के एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होता है। जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें।