Gold Silver Price Today : दिवाली के पहले सोने-चांदी के दाम में उतार चढ़ाव जारी, खरीदने से पहले एक बार चेक करें आज का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today : दीवाली के पहले सोने-चांदी के दाम में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहें है। आए दिन कभी इसके दाम घट रहें है तो कभी बढ़ रहें है। ऐसे में अगर आप सोने व चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर ले। देश के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 58,200 रुपए व 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 61,110 रुपए दर्ज किया गया है. वहीं, चांदीप्रति किलो 77,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी।

- Gold Silver Price Today
चांदी के दाम में आई गिरावट
Gold Silver Price Today : देश के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में बढ़ोतरी व चांदी के भाव गिरावट देखी की गई। प्रति किलो चांदी के भाव में आज 700 रुपए की गिरावट दर्ज की गई. आज चांदी प्रति किलो 77,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी। जबकि कल (शुक्रवार)शाम तक चांदी 77,700 रुपए की दर से बेची गई थी।

सोने के भाव बढ़े
Gold Silver Price Today : 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में100 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 58,100 रुपए है। आज इसकी कीमत 58,200 रुपए तय की गई है। यानी दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी है। वहीं, शुक्रवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 60,010 रुपए के भाव हैं। आज इसकी कीमत 61,110 रुपए तय की गयी है। यानी इसके भाव में 100 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई है।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल
Gold Silver Price Today : सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदे। यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बताते भारत के एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होता है। जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें।