Gold Silver Price: नवरात्रि में सोना-चांदी लेने का हैं प्लान, तो खरीदारी करने से पहले चेक करें आज का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price : आज नवरात्रि का दूसरा दिन है ऐसे में अगर आप सोने व चांदी खरीदने या गहने बनवाने का प्लान कर रहें तो ज का दिन आपके लिए अच्छा हैं। साथ ही बाजार जानें से पहले यहां सर्राफा का रेट जरूर चेक कर लें। देश के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 57,000 रुपए व 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 59,850 रुपए दर्ज किया गया है। वहीं,चांदी प्रति किलो 77,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी।

चांदी के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव
Gold Silver Price : किलो चांदी के भाव में आज कोइ बदलाव नहीं दर्ज की गई है। आज चांदी प्रति किलो 77,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी। जबकि कल भी (रविवार)शाम तक चांदी 77,000 रुपए की दर से बेची गई थी।
सोने के भाव स्थिर
Gold Silver Price : 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना के भाव में कोई हलचल नहीं देखी जा रहीहै। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 57,000 रुपए बिका। आज इसकी कीमत 59,850 रुपए तय की गई है। यानी दाम में कोई बदलाव नहीं देखी गयी है। वहीं, रविवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 59,850 रुपए के भाव से खरीदा। आज भी इसकी कीमत 59,850 रुपए तय की गयी है. यानी इसके भाव में भी कोई हलचल नहीं है।

हॉलमार्क देखकर ख़रीदे सोना खरीदें
Gold Silver Price : सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदे.यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बताते भारत के एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होता है.जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें।
कैसे जानें सोने की शुद्धता
Gold Silver Price : ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।