Earthquake : भूकंप से कांपा भारत की धरती, डर के मारे ऑफिस-घरों से बहार आए लोग, देखें वीडियो

Earthquake : नेपाल में भूकंप के बाद आज भारत की धरती भी भूकंप से कांप गई। भूकंप के झटके मंगलवार की दोपहर दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए। बता दें कि आज ही नेपाल में 10 किमी की गहराई पर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं भारत में भूकंप के झटके करीब एक मिनट तक रहे। भूकंप के झटके दोपहर करीब 2.50 बजे महसूस किए गए।
नेपाल था भूकंप का केंद्र

Earthquake : नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, 6.2 तीव्रता का भूकंप नेपाल में 5 किमी की गहराई पर आया। भूकंप राजधानी नई दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों सहित भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप का केंद्र नेपाल में 29.39 डिग्री उत्तर अक्षांश पर और 81.23 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था।
देखें वीडियो : –
#WATCH | Uttarakhand | People rushed out of their buildings in Dehradun as strong tremors were felt in different parts of north India. Visuals from the Secretariat.
As per National Centre for Seismology, an earthquake with a magnitude of 6.2 on the Richter Scale hit Nepal at… pic.twitter.com/Cz7gczdMbr
— ANI (@ANI) October 3, 2023