Dussehra 2023 Date : 23 या 24 अक्टूबर… नहीं पता किस दिन है दशहरा, यहां जानें तारीख और रावण दहन का सही मुहूर्त

Dussehra 2023 Date : हर साल अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान राम ने रावण को मारकर माता सीता को उसके चंगुल से आजाद किया था। तभी से यह पर्व हर साल बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि दशहरा यानी विजयादशमी के दिन लोग हर साल रावण के पुतले का दहन करते हैं। इस बार दशहरा कि तारीख को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल विजयादशमी यानी दशहरा 23 अक्तूबर को है या फिर 24 अक्तूबर को?
इस दिन मनाया जायेगा दशहरा
Dussehra 2023 Date : इस साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 23 अक्तूबर को शाम 05 बजकर 44 मिनट से हो रही है। इसका समापन 24 अक्तूबर को दोपहर 03 बजकर 14 मिनट पर होगा। उदया तिथि 24 अक्तूबर को प्राप्त हो रही है, इसलिए दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व 24 अक्तूबर को मनाया जाएगा।
रावण दहन का मुहूर्त
Dussehra 2023 Date : दशहरा के दिन सूर्यास्त बाद प्रदोष काल में रावण के पुतले का दहन किया जाता है। इस साल रावण दहन 24 अक्तूबर को शाम 05 बजकर 43 मिनट के बाद से किया जाएगा।
इसलिए मनाया जाता है दशहरा
Dussehra 2023 Date : हिंदू धर्म में दशहरा यानी विजयादशमी के पर्व का विशेष महत्व होता है। पूरे भारत में इस पर्व को बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध करके बुराई को खत्म किया था। वहीं एक अन्य मान्यता के अनुसार इसी दिन मां दुर्गा ने 9 दिनों के युद्ध के बाद महिषासुर का वध किया। इसलिए यह पर्व हर साल धूमधाम से मनाया जाता है।