Deoria Murder News : जमीन विवाद में खुनी संघर्ष, 1 की हत्या का बदला लेने के लिए परिवार के 5 लोगों को मौत के घाट उतरा…

Deoria Murder News : उत्तर प्रदेश के जब देवरिया में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां जमीन विवाद में 6 लोगों की हत्या कर दी । धारदार हथियार से इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया। यह मामला रुद्रपुर के फतेहपुर के लेड़हां टोला गांव का है। इस हत्याकांड से पुरे गांव में हड़कंप मच गया है। वहां के एसपी डॉ. संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पीएसी भेजी गई है। गांव में भारी पुलिस बल मौजूद है।

Deoria Murder News
Deoria Murder News

यह है पूरा मामला

Deoria Murder News : पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत फतेहपुर के रहने वाले सत्य प्रकाश दुबे के भाई साधु दुबे ने कुछ दिन पहले अपने हिस्से की करीब 10 बीघा भूमि गांव के दूसरे टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव को बेच दी थी। भूमि बेचने के बाद वह प्रेमचंद यादव के घर रहते थे। तीन माह पहले साधु दुबे गुजरात चले गए। भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे प्रेमचंद यादव बाइक पर सवार होकर दूसरे टोले पर विवादित भूमि को देखने गए थे। खेत के पास विवाद होने लगा। उसके बाद प्रेमचंद यादव सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच गए। सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर विवाद बढ़ गया। उस दौरान सत्य प्रकाश दुबे व अन्य ने मिलकर प्रेमचंद यादव को ईंट से मारकर हत्या कर दी। हालांकि गांव के लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की।

एक की हत्या का बदला लेने के लिए परिवार के 5 लोगों को उतरा मौत के घाट

Deoria Murder News
Deoria Murder News

Deoria Murder News : घटना की जानकारी प्रेमचंद यादव के घर वालों को हुई। दूसरे टोले से ललकारते हुए प्रेमचंद यादव के घर के लोग सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंचे। सभी लोग घर में दरवाजा बंद कर छुप गए थे लेकिन आक्रोशित लोग दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस गए। घर में सभी की बारी-बारी से बंदूक और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं। जिसमें सत्य प्रकाश दुबे तथा उनकी पत्नी किरण दुबे एवं पुत्री सलोनी, नंदिनी के अलावा पुत्र गांधी दुबे शामिल हैं। इस दौरान प्रकाश दुबे के पुत्र अनमोल दुबे घायल हो गए जिन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रुद्रपुर पुलिस में फोर्स पहुंची तब तक हमलावर भाग चुके थे। उसके बाद पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा एवं जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया।
डीजीपी ने एसपी से मांगी रिपोर्ट

Deoria Murder News : घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इलाके में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया। छह लोगों की मौत की खबर से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। घटना की फिलहाल जांच चल रही है। एक साथ छह लोगों की हत्याओं के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। इस मामले को लेकर डीजीपी ने एसपी संकल्प शर्मा से रिपोर्ट मांगी है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Deoria Murder News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है और पीड़ित परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की। सीएम ने पुलिस अधिकारियों को इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए, पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने की भी बात कही है। मुख्यमंत्री खुद इस घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से पल पल की जानकारी ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button