Chhath Puja 2023 : खरना अर्थात आज छठ पूजा का दूसरा दिन ,जानिए इसके बारे में सब कुछ

Chhath Puja 2023 : छठ पूजा आस्था का महापर्व होता है , छठ एक ऐसा पर्व है जिसमे उगते और डूबते सूरज को अर्घ देकर उनकी पूजा की जाती है ,और आज उसी पर्व का दूसरा दिन है , इस दिन खरना पूजा का विशेष महत्व होता है , क्योंकि इस दिन भगवान सूर्य को अर्घ देने के लिए प्रसाद बनाया जाता है , जिसमे गुड़ की खीर और आटें की रोटी बनती है , जिसे बाद में सबको प्रसाद के रूप में दिया जाता है |

खरना क्या है ?
Chhath Puja 2023 : शास्त्रों में खरना का मतलब शुद्धिकरण बताया गया है। इस दिन छठ पूजा का प्रसाद बनाने की परंपरा है। खरना कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि जो लोग छठ माता का व्रत करते हैं और छठ के नियमों का पालन करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं छठ माता पूरी करती हैं।

गुड़ की खीर, आटें की रोटी बनती है
Chhath Puja 2023 : छठ पूजा के पहले दिन नहाये खाये होता है | दूसरा दिन जिसे खरना कहा जाता है जिसमे गुड़ की खीर बनाई जाती है और आज के ही दिन से महिलाओं की व्रत शुरुवात होती है | गुड़ की खीर और आटे की रोटी प्रसाद रूप में बनाया जाता है जिसे पहले भगवान सूर्य को अर्घ के रूप में अर्पण किया जाता है | व्रत रखी महिलाएं इसी प्रसाद को खाकर महिलाएं छठ पूजा ख़त्म होने तक भूखे रहती है |