CG News: पहली बार वोट देंगे 93 साल का ये बुजर्ग आदमी, जानें कौन है ये सख्श

CG News : कांकेर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। आप सभी को पता ही होगा की मतदाता सूची में 18 साल के लोगों का नाम जोड़ा जाता है। जिसके लिए मतदान सूची नाम जोड़ने का कार्य चल रहा है। लेकिन आज हम आपको ऐसे सख्श के बारें में बताएंगे जिसका नाम मतदाता सूची में पहली बार 93 साल की उम्र में जुड़ा। 93 साल के शेरसिंह हिड़को कांकेर के रहने वाले है। बता दें कि इस बार के चुनाव में वो बुजुर्ग पहली बार मतदान करेंगे।

इस वजह से नहीं जुड़ पाया था नाम
CG News : बुजर्ग शेरसिंह हिड़को के पुत्र रामसाय हिड़को ने बाताया कि “पिताजी का नाम जुड़वाए हैं। अभी वह 93 साल के हैं। इस साल वोटर आईडी कार्ड बनेगा और आगे जो चुनाव है, उसमें पिताजी वोट डालेंगे। ” अभी तक उनका नाम नहीं जुड़वाने को लेकर उन्होंने कहा कि, “घर से दूर रहते थे। इस वजह से उनका नाम वोटर्स लिस्ट में नहीं जुड़ पाया था। ”
CG News : उन्होंने आगे बताया, कलेक्टर द्वारा पुनरीक्षण अभियान चलाया गया जिसके तहत घर-घर सर्वे करने का निर्देश मिला है। ग्राम भैसाकन्हार में सर्वे किया जा रहा था। तब 93 साल के बुजुर्ग शेरसिंह हिड़को मिले। जब पता चला कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो उनका नाम जोड़ा गया। इससे पहले भी सर्वे किया गया था, लेकिन उस दौरान बुजुर्ग मतदाता ने नाम जुड़ जाने की जानकारी दी थी। इस बार मैंने सर्वे किया, तो उनका मतदाता सूची में नाम नहीं था। फिर मैंने नाम जोड़ दिया है। गांव में 90 साल से ज्यादा उम्र के तीन लोग हैं। ”
Read More : CG NEWS :एक तस्वीर ने खोल दी स्वास्थ्य सिस्टम की पोल, महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान 6 किलोमीटर दूर कावंड़ से ले जाना पड़ा अस्पताल…
CG NEWS : जशपुर। आजादी के 75 साल हो गए है। लेकिन आज भी राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र दर्जा प्राप्त पहाड़ी कोरवा परिवार को मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है । दरअसल, पत्थलगांव ब्लॉक के बालाझार गांव की पहाड़ी कोरवा महिला को प्रसव पीड़ा हुई लेकिन स्वास्थ्य सुविधा बेहतर न होने के कारण और सरकारी सुविधा के अभाव में 6 किलोमीटर कावंड़ से अस्पताल तक ले जाना पड़ा। आप तस्वीर देख के अंदाज लगा सकते है की स्वास्थ्य सिस्टम ने कितना काम किया है। ये तस्वीर सरकार द्वारा किये गए विकास के दावों की पोल खोल दी है ।
Read More : CG News: हॉस्टल में करेले की सब्जी खाने के बाद 20 से अधिक बच्चे हुए बीमार, हॉस्पिटल में करना पड़ा भर्ती
CG News: कोंडागांव। कोंडागांव पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में निवासरत 25 बच्चे सोमवार सुबह खाना खाने के बाद एक अचानक बीमार पड़ गए। बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। समय पर मिले उपचार के बाद अधिकांश बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वर्तमान में जिला अस्पताल में चार बच्चों का उपचार जारी है। बता दें कि कोंडागांव स्थित पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में 137 विद्यार्थी रहकर पढ़ाई करते हैं। सोमवार सुबह इन बच्चों को खाने में करेला और आलू की सब्जी के साथ चावल दिया गया था।
Read More : CG Breaking News : 183 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर गिरा दुख का पहाड़, CMHO ने किया सस्पेंड
CG News : बलरामपुर। 25 दिनों से हड़ताल कर रहे स्वास्थ्य संयोजकों व कर्मचारियों पर दुखों का पहाड़ के गिर गया है। दरअसल, ये सभी अपने मांगो को लेकर काफी दिनों से हड़ताल पर बैठे थे। लेकिन अब इन सभी 183 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने निलंबन की कार्रवाई की है।
CG News : जानकारी के अनुसार कलेक्टर रिमीजीयुश एक्का ने 48 घण्टे के भीतर काम पर लौटने के लिए नोटिस जारी किया था। नोटिस की अवहेलना करने पर सीएमएचओ ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को निलंबित किया है। बता दें कि मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कुल मिलाकर 183 स्वास्थ्य कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।