CG News : सो रही महिला के साथ चोर ने किया ऐसा काम जानकार चौंक जाएंगे आप, जानें क्या हैं पूरा मामला

CG News : आए दिन चोरी के मामले बढ़ते ही जा रहें हैं। ऐसे ही छत्तीसगढ़ कि राजधानी रायपुर में चोरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल रायपुर के सरस्वती नगर तथा माना थाना क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में एक चोर ने घर के अंदर सो रही महिला के गले से मंगलसूत्र काट कर ले गया। माना में अज्ञात चोर ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए एक लाख रुपए के जेवर पर हाथ साफ कर दिया।

CG News : सो रही महिला के साथ चोर ने किया ऐसा काम जानकार चौंक जाएंगे आप, जानें क्या हैं पूरा मामला
CG News

गले से मंगलसूत्र काटकर ले गए चोर

CG News : पुलिस के मुताबिक सरस्वती नगर के कोटा स्थित सतनामीपारा में रहने वाली भारती पात्रे ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसके गले से मंगलसूत्र काटकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया है कि अज्ञात चोर उसके मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसा और उसके गले में पहने सोने के मंगलसूत्र को काट कर ले गया है।. गहरी नींद में होने की वजह से महिला को चोरी होने की भनक नहीं लगी। सुबह नींद खुलने पर महिला को गले से मंगलसूत्र काट कर ले जाने की जानकारी मिली।सूने मकान में चोरीमाना निवासी संदीप मंडल ने अज्ञात चोर के खिलाफ उसके सूने मकान से एक लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई है।

Read More : – Crime News : थैले में मिला तीन साल के मासूम का शव, शुरुआत जांच में बच्ची की बली चढ़ाने की आशंका…..

Related Articles

Back to top button