CG News : छत्तीसगढ़ की 4 साल बच्ची ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में बनाई जगह…

CG News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की एक 4 साल की बच्ची ने वो कर दिखाया जो आज लोगों को उसे करने में साल लग जाते है। इस 4 साल की बच्ची ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया है। 4 साल की अनाया इतनी बुद्धिमान है कि, जो कुछ वह देख लेती है। उसे याद कर ऐसे बोलने लगती है जैसे मानो वह कंप्यूटर हो, यह बच्ची राठौर परिवार की बेटी है। हालांकि यह लोग इस वक्त मुंबई में रहते हैं।

CG News : बता दें, कोरबा जिले की बाकीमोगरा माइंस में काम करने वाले एक कोल कर्मी का बेटा रुद्र प्रताप सिंह राठौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर अपनी पत्नी के साथ मुंबई पहुंचा, यहां 4 साल पहले एक पुत्री का जन्म हुआ, जिसका नाम अनाया रखा गया है। वही अनाया अब अपनी प्रतिभा के बल पर अपने माता-पिता का भी नाम रोशन कर रही है। एक बार जो देख या पढ़ लेती है, उसे वह याद आ जाती है।