CG Breaking News : 183 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर गिरा दुख का पहाड़, CMHO ने किया सस्पेंड

CG Breaking News : बलरामपुर। 25 दिनों से हड़ताल कर रहे स्वास्थ्य संयोजकों व कर्मचारियों पर दुखों का पहाड़ के गिर गया है। दरअसल, ये सभी अपने मांगो को लेकर काफी दिनों से हड़ताल पर बैठे थे। लेकिन अब इन सभी 183 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने निलंबन की कार्रवाई की है।

CG Breaking News : जानकारी के अनुसार कलेक्टर रिमीजीयुश एक्का ने 48 घण्टे के भीतर काम पर लौटने के लिए नोटिस जारी किया था। नोटिस की अवहेलना करने पर सीएमएचओ ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को निलंबित किया है। बता दें कि मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कुल मिलाकर 183 स्वास्थ्य कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Related Articles

Back to top button