CG Assembly Election 2023: पहले चरण की 20 सीटों के लिए कल होगा मतदान, 223 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेगी जनता

CG Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में ढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 7 नवंबर यानि कल होगा। पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार चुनावी मैदान पर हैं, जिनमें 198 पुरूष तथा 25 महिला हैं। वहीं बात करें मतदाता की तो पहले चरण के लिए 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता तथा 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए कुल 5,304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 20 सीटों के लिए मतदान के समय को 2 भागों में बांटा है जिसमे…

CG Assembly Election 2023: पहले चरण की 20 सीटों के लिए कल होगा मतदान, 223 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेगी जनता
CG Assembly Election 2023

सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान…

मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा

सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान…

पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट

पहले चरण के चुनाव में विधानसभा वार प्रत्याशी

  • अंतागढ़- 13
  • भानुप्रतापपुर- 14
  • कांकेर- 9
  • केशकाल- 10
  • कोंडागांव- 8
  • नारायणपुर- 9
  • बस्तर- 8
  • जगदलपुर- 11
  • चित्रकोट- 7
  • दंतेवाड़ा- 7
  • बीजापुर- 8
  • कोंटा- 8
  • खैरागढ़- 11
  • डोंगरगढ़- 10
  • राजनांदगांव- 29
  • डोंगरगांव- 12
  • खुज्जी- 10
  • मोहला-मानपुर- 9
  • कवर्धा- 16
  • पंडरिया- 14

CG Assembly Election 2023: बता दें कि छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में चुनाव होने वाले है। जिसमे पहला चरण कल यानि 7 नवंबर और दूसरा चरण 17 नवंबर होगा। चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएगा। कांग्रेस की अगुवाई वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी 2024 को पूरा हो रहा है। राज्य में 90 सीटों में से 51 सामान्य वर्ग की हैं। जबकि 10 सीटें एससी और 29 सीटें एसटी के लिए रिजर्व हैं। राज्य में कुल 2.3 करोड़ मतदाता हैं। यहां लोकसभा की 11 और राज्यसभा की 5 सीटें हैं। राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या 24 हजार 109 है।

CG Assembly Election 2023: पहले चरण की 20 सीटों के लिए कल होगा मतदान, 223 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेगी जनता
CG Assembly Election 2023

साल 2018 के आकड़े

CG Assembly Election 2023: साल 2018 में कांग्रेस ने यहां 68 सीटें जीतीं। बीजेपी ने 15, बीएसपी 2, जेसीसीजे 5 सीट जीती थीं। 2018 में 7 सीटों पर 80 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई थी। इसमें 2 भाजपा और 5 कांग्रेस ने जीतीं. 2013 में 43 सीटों पर 80 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई थी। जिसमें 5 भाजपा, 36 कांग्रेस और 2 सीटें अन्य ने जीतीं। 2018 में 40 सीटों पर 80 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई थी। इसमें 4 भाजपा, 34 कांग्रेस और 2 सीटें अन्य ने जीतीं थीं।

Related Articles

Back to top button