Bihar Crime News : प्रेमिका के घरवालों ने शादी से किया इनकार तो गुस्साये प्रेमी ने परिवार के 6 लोगों को गोली से भुना

Bihar Crime News : बिहार के लखीसराय जिले से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल, यहां प्रेम-प्रसंग के चलते एक सनकी प्रेमी ने परिवार के 6 सदस्यों पर फायरिंग कर दी। परिवार के सभी सदस्य छठ पूजा कर वापस घर लौट रहे थे तभी आरोपी ने अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी जिसमे 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 सगे भाई थे और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिसफोर्स मौके पर पहुंचा है। घटना कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मुहल्ला की है। बता दें कि घायलों को उपचार के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दोनों मृतक की पत्नी, बहन और पिता शामिल हैं। घटना को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है।

Bihar Crime News : प्रेमिका के घरवालों ने शादी से किया इनकार तो गुस्साये प्रेमी ने परिवार के 6 लोगों को गोली से भुना
Bihar Crime News

लड़की का परिवार वालो ने शादी से किया इंकार

Bihar Crime News : लखीसराय एसपी के मुताबिक, मामला एक तरफा प्यार का बताया जा रहा है। जिसमें आशीष चौधरी नाम का लड़का अपने ही घर के सामने रहने वाली लड़की से प्यार करता था, और उससे शादी करना चाहता था। लड़की का परिवार इसका विरोध कर रहा था। इसी से नाराज होकर आज उसने लड़की के परिवार वालों पर गोलीबारी की। कुछ दिन पहले भी इस परिवार से आशीष चौधरी का विवाद हुआ था।

Bihar Crime News : प्रेमिका के घरवालों ने शादी से किया इनकार तो गुस्साये प्रेमी ने परिवार के 6 लोगों को गोली से भुना
Bihar Crime News

छठ पूजा से लौट रहे थे परिवार वाले

Bihar Crime News : एसपी ने बताया कि जिस लड़की से आरोपी आशीष चौधरी प्यार करता था वो अपने परिवार के साथ सोमवार सुबह छठ घाट से अर्ध्य देकर वापस अपने घर लौट रही थी। आरोपी आशीष ने जान से मारने की नीयत से पूरे परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमे 2 सगे भाइयों राजनंदन झा और चंदन कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोली लगने से लड़की भी गंभीर रूप से घायल हुई है। इनमें से 3 घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना को लेकर डीएम अमरेंद्र कुमार, एसपी पंकज कुमार, एसडीओ डॉक्टर निशांत मौके पर पहुंचे हैं।

Read More : Naxal News : मतदान के दिन नक्सलियों की करतूत … धमतरी में किया IED ब्लास्ट, 2 CRPF जवान की बाल-बाल बची जान

Naxal News : छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में आज मतदान हो रहा हैं। इस बीच नक्सली अटैक की खबर सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने धमतरी में CRPF टीम पर हमला किया है। उन्होंने IED ब्लास्ट कर निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि दो जवान बाइक पर निकले थे। इस दौरान वहां IED ब्लास्ट हुआ। इस हमले में दोनों जवान बाल-बाल बच गए। IED ब्लास्ट की पुष्टि बड़े अफसरों ने की है।

Read More : Crime News : थैले में मिला तीन साल के मासूम का शव, शुरुआत जांच में बच्ची की बली चढ़ाने की आशंका…..

Crime News : उत्तरप्रदेश के फरीदाबाद से चौकाने वाली खबर सामने आई हैं। जहां राजीव कॉलोनी में एक तीन वर्षीय बच्ची की मंगलवार रात हत्या कर दी गई। देर रात को बच्ची का शव पड़ोस के मकान के बाथरुम में थैले में मिला। बच्ची का गला कटा था और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। शुरुआत जांच में बच्ची की बली चढ़ाने की आशंका जताई गई है। 17 नवंबर को बच्ची का जन्मदिन भी था। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Read More : Crime News : महिला के साथ रेप करके किया वीडियो रिकॉर्डिंग , जानिए पूरी घटना …

Crime News : रेप से जुडी दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है जिसके अनुसार एक युवक ने महिला के साथ पहले रैप किया और उसका वीडियो रिकॉर्डिंग कर लिया और महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाना चाहा | महिला ने इसका विरोध किया जिसके बाद आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो युवती फैमिली वालो और अन्य लोगो के बीच वायरल कर दिया | पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज़ कर लिया है |

Related Articles

Back to top button