CG Crime News: ऑनलाइन महादेव सटोरिए के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 15 गिरफ्तार, लाखों रुपए जब्त – देखें वीडियो…

CG Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायुपर में ऑनलाइन महादेव एप के खिलाफ रायपुर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। बता दें रायपुर पुलिस ने 15 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी उड़ीसा समेत छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा खिलाते थे साथ ही हुए खाते किराए पर लेते थे। पुलिस ने इस मामले में 5 पासबुक, 12 चेकबुक समेत 12 ATM जब्त किए गए हैं। वहीं बैंक खातों में लाखों रुपए मिले हैं। साइबर सेल और खमतराई थाना पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की है।

नकली दस्तावेज बनाकर बैंक खाता खुलवाते थे

आरोपी व्यक्तियों की बिना जानकारी के उनके व्यक्तिगत दस्तावेज और नाम का उपयोग कर बैंको में खाता खुलवाते थे। जिसके बाद आरोपी बैंक खातों में अवैध तरीके से करोड़ों रुपयों का लेनदेन करते थे। इन ट्रांजेक्शंस से आरोपियों को कमीशन मिलता था। बैंक खातों में महादेव ऑनलाईन सट्टा एप के रुपयों के लेनदेन की बात कही जा रही है। इस मामले में तीन अलग-अलग थानों में दर्ज प्रकरणों के आधार पर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें-गुढ़ियारी थाना से 5, खमतराई थाना से 8 और तेलीबांधा थाना से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button