assembly elections 2023 : इस दिन छत्तीसगढ़ आएंगे UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जानें क्या है वजह

Assembly Elections 2023 : राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव के तारीखों के ऐलान हो गया है। इसके लिए सभी पार्टी जोरों-शोरों से तैयारियों में जुट गई है। बीजेपी ने लगभग सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अब भाजपा 20 सीटों के प्रचार की शुरूआत भाजपा 16 अक्टूबर को राजनांदगांव से करेगी। इस अभियन के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह और उत्तरप्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह 16 अक्टूबर को राजनांदगांव से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बताया जा रहा हैं कि योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के लिए कवर्धा भी जा सकते हैं।

Assembly Elections 2023 : जानकारी के लिए बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 7 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि दूसरे फेज के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होगी। राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में पहले मतदान किया जाएगा। रिजल्ट 3 दिसंबर को आएगा। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं और बीजेपी विधानसभा चुनाव के लिए अपने 85 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।