Akshy Kumaar Birthday : प्रियंका चोपड़ा, रेखा सहित इन हसीनाओं के साथ जुड़ चूका है Akshy Kumaar का नाम…

Akshy Kumaar Birthday : बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार आज अपना 56 वां जन्मदिन मना रहें है। बहुत काम लोग जानते है कि उनका असली नाम जीव हरिओम भाटिया है। अक्षय कुमार अपने नागरिकता के लिए हमेशा चर्चा में आते है क्यूंकि उनकी नागरिकता कनाडा की है। पर अगर बात विवादों की है तो अक्षय कुमार के सबसे बड़े विवाद उनके अफेयर्स को लेकर ही रहे हैं। उनका नाम प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) से लेकर रेखा तक जुड़ चूका है। चलिए आज उनके बर्थडे पर जानते है उनके अफेयर के बारें में

1. अक्षय कुमार और रेखा

Akshy Kumaar Birthday
Akshy Kumaar Birthday

Akshy Kumaar Birthday : ये बॉलीवुड के सबसे चर्चित अफेयर्स में से एक रहा है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इसे माना नहीं, लेकिन उस समय अक्षय की गर्लफ्रेंड रहीं रवीना टंडन ने मीडिया के सामने कहा था कि रेखा को अपनी हद पता होनी चाहिए। रवीना का ये बयान कई दिनों तक सुर्खियों में रहा था। ऐसा कहा जाता था कि रेखा को अक्षय से उनकी फिल्म ‘खिलाड़ियों के खिलाड़ी’ के दौरान प्यार हो गया था। उस समय रवीना ने कथित तौर पर रेखा को अक्षय से दूरियां बनाने को भी कहा था। रवीना के मुताबिक इसमें अक्षय की कोई गलती नहीं थी बल्कि रेखा उनसे करीबी रिश्ते बढ़ाने की कोशिश कर रही थीं।

2. अक्षय कुमार और रवीना टंडन

Akshy Kumaar Birthday
Akshy Kumaar Birthday

Akshy Kumaar Birthday : अक्षय और रवीना टंडन( Raveena Tandon ) 90 के दशक के सबसे चर्चित सितारों में से एक थे। इन दोनों को पहली नजर का प्यान नहीं था बल्कि ये दोनों फिल्म ‘मोहरा’ के दौरान मिले, फिर दोस्त बने और फिर दोनों एक साल बाद डेट करने लगे। इसके बाद इनका रिश्ता तीन साल तक चला। लोग इनकी शादी की घोषणा का इंतज़ार कर रहे थे।

Akshy Kumaar Birthday : यहां तक कि 1999 के स्टारडस्ट के इंटरव्यू में रवीना ने ये भी कहा था कि अक्षय कुमार ने उनसे शादी करने का वादा किया है। तब ये अफवाह भी उड़ी थी कि दोनों ने मंदिर में सगाई कर ली है। इसके बाद अक्षय और रवीना अलग हो गए। इसका कारण माना गया अक्षय कुमार के कैसिनोवा वाले बर्ताव को। रवीना के लिए प्यार में वफादारी बहुत जरूरी थी, लेकिन अक्षय हर हिरोइन के साथ फ्लर्ट करते थे और उनके साथ अफेयर की खबरें आम हो गई थीं। बस इसी लिए रवीना ने अक्षय से अपनी राहें अलग कर लीं।

3. अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी

Akshy Kumaar Birthday
Akshy Kumaar Birthday

Akshy Kumaar Birthday : अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty )का अफेयर आम था, ये हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बना रहता था, लेकिन खबरों की मानें तो अक्षय शिल्पा शेट्टी और ट्विंकल खन्ना के साथ एक ही समय पर डेट कर रहे थे। अक्षय और शिल्पा की फिल्म धड़कन भी दोनों के ब्रेकअप के बाद रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार ने शिल्पा के साथ डेटिंग की और उसके बाद ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली। अक्षय के इस धोखे के बाद शिल्पा कई महीनों तक डिप्रेशन में रही थीं और उन्होंने मीडिया में अक्षय के खिलाफ कई बयान दिए थे। शिल्पा को लेकर अक्षय ने कहा था कि उन्हें मीडिया में रिश्ते सार्वजनिक नहीं करने चाहिए, लेकिन शिल्पा ने इसका जवाब दिया था कि ऐसी अक्षय की सोच है, अगर उन्होंने कुछ गलत किया है तो वो सबके सामने आना चाहिए। इसके बाद शिल्पा शेट्टी और ट्विंकल खन्ना की दोस्ती भी टूट गई।

4. अक्षय कुमार और पूजा बत्रा

Akshy Kumaar Birthday
Akshy Kumaar Birthday

Akshy Kumaar Birthday : अक्षय कुमार और पूजा बत्रा ने अक्षय के फिल्मों में आने से पहले ही रिश्ता जोड़ लिया था। उस समय पूजा एक प्रसिद्ध मॉडल थीं और अक्षय कुमार की कोई खास पहचान भी नहीं थी। शुरुआत में पूजा बत्रा ( Pooja Batra ) ने अक्षय की काफी मदद भी की थी। लेकिन फिर दोनों ने अपनी अलग राहें चुन लीं।

5. अक्षय कुमार और आयशा जुल्का

Akshy Kumaar Birthday
Akshy Kumaar Birthday

Akshy Kumaar Birthday : इस अफेयर की चर्चा भी रही, लेकिन दोनों ही ने इसके बारे में कुछ खास नहीं कहा। इन दोनों की जोड़ी अपनी पहली हिट फिल्म ‘खिलाड़ी’ के बाद रातों-रात प्रसिद्ध हो गए थे और फिर इनकी ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री को देखकर ये अफवाह आम हो गई कि ये दोनों कपल हैं। कई दिनों तक ये सब चलता रहा और उसके बाद फिल्मी जोड़ी के साथ अपने आप ये अफवाह भी बंद हो गई।

6. अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा

Akshy Kumaar Birthday
Akshy Kumaar Birthday

Akshy Kumaar Birthday : अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी के बाद ऐसा लगा था कि अब उनके अफेयर की चर्चा खत्म हो जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अक्षय कुमार का शादी के कुछ साल बाद ही प्रियंका चोपड़ा से नाम जुड़ गया। प्रियंका और अक्षय की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री के पीछे कहीं न कहीं उनकी ऑफ स्क्रीन केमेस्ट्री भी थी ऐसी खबरें आम हो गईं। दोनों में से किसी ने इसपर कुछ नहीं बोला, लेकिन ये अफवाह भी सामने आई कि अक्षय कुमार को प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने से ट्विंकल खन्ना ने मना कर दिया। उसके बाद दोनों की कोई फिल्म साथ नहीं आई।

7. अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ

Akshy Kumaar Birthday
Akshy Kumaar Birthday

Akshy Kumaar Birthday : नमस्ते लंडन, सिंह इज किंग, हमको दीवाना कर गए, वेलकम जैसी फिल्मों को करने के बाद इन दोनों का नाम भी सामने आया। हालांकि, बाद में इसे कोरी अफवाह बताया गया।

Related Articles

Back to top button