Bollywood News: Pankaj Tripathi के पिता के निधन पर अक्षय कुमार ने लिखा इमोशनल पोस्ट

Bollywood News: पॉपुलर एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) इन दिनों अपनी फिल्म ‘ओएमजी 2’ को लेकर चर्चा में थे। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस में खूब धमाल मचा रही है। लेकिन अब उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, पंकज त्रिपाठी के पिता बनारस त्रिपाठी का निधन हो गया। पंकज त्रिपाठी के पिता ने 99 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। पंकज त्रिपाठी के पिता के निधन पर फि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने दुख जताया है।
अक्षय कुमार ने पंकज त्रिपाठी के पिता के निधन पर किया ट्ववीट
मेरे मित्र और सह कलाकार @TripathiiPankaj के पिताजी के देहांत के समाचार से बहुत दुःख हुआ। माँ बाप की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। प्रभु उनके पिताजी की आत्मा को अपने चरणों में जगह दें।ॐ शांति 🙏
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 21, 2023
Bollywood News: ‘ओएमजी 2’ एक्टर अक्षय कुमार ने अपने को-स्टार पंकज त्रिपाठी के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ‘मेरे मित्र और सह-कलाकार पंकज त्रिपाठी के पिताजी के देहांत के समाचार से बहुत दुःख हुआ। मां-बाप की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। प्रभु उनके पिताजी की आत्मा को अपने चरणों में जगह दें। ॐ शांति।’ इसके साथ ही अक्षय कुमार ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया है।
पिता से बेहद करीब थे पंकज त्रिपाठी
Bollywood News: पंकज त्रिपाठी पिता के निधन से वो बुरी तरह टूट गए हैं। पकंज त्रिपाठी के परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। बयान में लिखा है, ‘हम बेहद दुख के साथ इस बात की पुष्टि करते हैं कि पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया है। उन्होंने शानदार 99 साल जिंदगी के जिए। उनकी अंतिम यात्रा आज ही परिजनों के बीच संपन्न होगी। पंकज त्रिपाठी अभी अपने गांव गोपालगंज के लिए निकल गए हैं।’