Ajab-Gajab : एक पति और 40 पत्नियां! जनगणना में हुआ है चौंकाने खुलासा, जानकार हर कोई हैरान

पटना। Ajab-Gajab : बिहार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसको सुनकर आपको भी यकीन कर पाना शायद मुश्किल होगा। बिहार में एक पति और 40 पत्नियां हैं। इसके पीछे की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है।
Ajab-Gajab बिहार में आजकल जातीय जनगणना चल रही है, इसी क्रम में अरवल में जातीय गणना के दौरान एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। यहां 40 महिलाओं ने एक ही शख्स रूपचंद को अपना पति बताया है। जनगणना के दौरान पूछे गए सवाल में कई महिलाओं ने एक ही शख्स रूपचंद का नाम लिया है।
Read More : Urfi Javed : उर्फी जावेद को मिली जान से मारने की धमकी…
इतना ही नहीं, रूपचंद को जहां 40 महिलाओं ने पति बतया है तो वहीं कुछ महिलाओं ने रूपचंद को अपना पिता और बेटा भी बताया है। पूरा मामला नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 स्थित रेड लाइट एरिया का है।
Read More : दो पत्नियों Monalisa और Amrapali के चक्कर में पड़ें Nirahua, रोमांस को लेकर रात 12 बजे हुआ हंगामा
इस इलाके में महिलाएं सालों से नाच-गाकर अपना जीवन गुजारती हैं। जातीय जनगणना के दौरान कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं। इसी दौरान यह चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया।