Earthquake In Morocco : मोरक्को में भूकंप से अब- तक 600 लोगों ने गवाई जान, क्या पहले भी आ चूका है यहां भूकंप ?

Earthquake In Morocco : मोरक्को (Morocco) के मराकेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में शुक्रवार (8 सितंबर) की देर रात को 6.8 तीव्रता के जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसमें 600 से अधिक लोगों की मौत की खबर है और 329 लोग जख्मी हो गए हैं। बताया गया कि भूकंप के झटके रात के करीब 11:11 बजे महसूस किए गए। इस भूकंप के झटके का एपीसेंटर मारकेश से 71 किलोमीटर दूर 18.5 किलोमीटर की गहराई पर था।

मोरक्को में पहले भी आए भूकंप

Earthquake In Morocco
Earthquake In Morocco

Earthquake In Morocco : अफ़्रीकी और यूरेशियाई प्लेटों के बीच स्थित होने के कारण मोरक्को के उत्तरी क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं. पूर्वोत्तर मोरक्को के अल होसेइमा में 2004 के दौरान आए तेज भूकंप के झटकों की वजह से कम से कम 628 लोग मारे गए और 926 घायल हो गए थे। इसके अलावा मोरक्को के पड़ोसी देश अल्जीरिया में 1980 के दौरान आए 7.3 तीव्रता की तेज भूकंप की वजह से 2,500 लोग मारे गए और कम से कम 3 लाख लोग बेघर हो गए थे. जिसे हाल के इतिहास में सबसे बड़े और सबसे विनाशकारी भूकंपों में से एक माना जाता है।

जानें भूकंप कैसे आता है

Earthquake In Morocco
Earthquake In Morocco

Earthquake In Morocco : पृथ्वी के अंदर टेक्टॉनिक प्लेटों के आपस में टकराने की वजह से भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स मौजूद होती हैं, जो हमेशा घूमती रहती है। लेकिन जब कभी ये प्लेटें आपस में टकराती है तो एक फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है, जिससे प्लेटों के सतह के कोने मुड़ जाते हैं और वहां दबाव बनता है। इसकी वजह से प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिससे धरती हिलती है और इसे हम भूकंप कहते हैं।

किससे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता ?

Earthquake In Morocco
Earthquake In Morocco

Earthquake In Morocco : भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से की जाती है. रिक्‍टर स्‍केल भूकंप की तरंगों की तीव्रता मापने का एक गणितीय पैमाना होता है, इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। ये स्‍केल भूकंप के दौरान धरती के भीतर से निकली ऊर्जा के आधार पर तीव्रता को मापता है।

Read More : Nora Fatehi: पीएम मोदी के इस बात से काफी इंप्रेस हो गईं नोरा फतेही, बार- बार कह रही धन्यवाद

Nora Fatehi : बॉलीवुड में अपने डांस से सबका दिल जितने वाली नोरा फतेही किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती है। अब इस बार वो PM मोदी को धन्यवाद कहा है। जिसके वजह से एक बार फिर नोरा फतेही सुर्खियों में आ गई है। लेकिन आप सोच रहें होंगे की उन्होंने क्यों PM मोदी को धन्यवाद कहा। दरअसल, उन्होंने यह शुक्रिया भारत की ओर से मोरक्को में आए भयानक भूकंप के बाद मदद का हाथ बढ़ाए जाने पर किया है। नोरा फतेही ने पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस मदद के लिए मोरक्को के लोग उनके शुक्रगुजार हैं।

Nora Fatehi : शुक्रवार देर रात मोरक्को में 6.8 तीव्रता का भूकंप (Morocco Earthquake 2023) आया था, जिसमें अब तक 2 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। वहीं अब तक 3 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनमें से डेढ़ हजार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। शनिवार को जी20 समिट का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने मोरक्को में आए भीषण भूकंप (Morocco Earthquake 2023) से जानमाल के नुकसान पर दुख जताया था. अपने उद्घाटन भाषण में पीएम मोदी ने कहा था,‘मुश्किल की इस घड़ी में पूरी दुनिया मोरक्को के साथ खड़ी है. हम उन्हें हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button